
विनोद मेहरा
बॉलीवुड में एक हीरो ऐसा भी था जो महज 45 साल की जिंदगी जिया और 183 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग की विरासत छोड़ गया। ये वो दौर था जब हिंदुस्तान में सिनेमा ब्लैक एंड व्हाइट से रंगीन दुनिया में आकार पा रहा था। इस हीरो के इश्क के चर्चे रेखा के साथ तक चले थे और दोनों की गुपचुप शादी की बातें भी खूब सुर्खियां बटोरती रही थी। हम बात कर रहे हैं विनोद मेहरा की। आज ही के दिन 1945 को अमृतसर पंजाब में जन्मे विनोद मेहरा पहले एक्टर रहे और बाद में एक शानदार डायरेक्टर के तौर पर भी तारीफें बटोरते रहे। चंद साल के करियर में ही इस हीरो ने लोगों के दिलों में घर कर लिया था। आज उनकी जयंती के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी और करियर की कहानी।
बतौर चाइल्ड एक्टर ली थी एंट्री
विनोद मेहरा का जन्म भले ही अमृतसर में हुआ था लेकिन उनके पेरेंट्स मुंबई में रहते थे। यहां सेंट जेवियर में स्कूलिंग पूरी की और बतौर बाल कलाकार ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। कई फिल्मों में छोटे रोल निभाए और कैमरे से दोस्ती कर ली। इसके बाद यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स ने फिल्म फेयर के साथ मिलकर टैलेंट कॉन्टेस्ट ऑर्गनाइज किया। जिसमें विनोद मेहरा ने हिस्सा लिया और विनोद खन्ना को भी कड़ी टक्कर दी। इसके बाद साल 1971 में आई फिल्म ‘एक थी रीता’ से अपने करियर की शुरुआत कर दी। इसके बाद लगातार फिल्में कीं और करीब 183 से ज्यादा फिल्मों में छोटे-बड़े किरदार निभाए। लेकिन उनके करियर की फिल्में घर, अनुराग, नागिन और बेमिसाल जैसी शानदार कहानियां लोगों के दिलों में बसी हैं। आज भी विनोद मेहरा की कई फिल्में लोगों की पसंदीदा हैं और वे भी नए नवेले एक्टर्स को प्रेरणा देते हैं।
रेखा के साथ उड़ी थी शादी की अफवाहें
विनेद मेहरा अपने करियर के पीक पर भी लड़कियों के चहेते रहे हैं। उनकी फीमेल अपील काफी शानदार थी। विनोद मेहरा और रेखा ने फिल्म घर में साथ काम किया था। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई थी और बाद में दोनों के रिश्ते की भी खबरें खूब सामने आईं। एक जन्मदिन का किस्सा भी सामने आया था जहां ये बताया गया था कि दोनों के अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था। हालांकि बाद में ये रिश्ता कोई मुकाम नहीं पा सका। आज जयंती पर लोगों ने उनकी फिल्मों को याद किया है।
ये भी पढ़ें- लोग फिल्म देख अपनी प्रतिक्रिया दें इससे पहले ही विशाल भारद्वाज ने दे दी सफाई, बताया क्यों बनाई इतनी हिंसक कहानी
‘वो मेरे छोटे भाई जैसा था’, अजीत पवार की मौत पर बोले नाना पाटेकर, बताया 19 साल की उम्र से थी पहचान
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



