
आशा भोसले ने अपने पूरे करियर में 12 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज से नवाजा है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में भी उनके गाने की गूंज ऐसी गूंजी थी कि पूरा सीन सेट हो गया था। इतना ही नहीं धुरंधर के हीरो हमजा अली मजारी का स्वैग भी इसी गाने ने सेट किया था जिसे आशा भोसले ने अपनी आवाज से तराशा था। ये गाना कोई और नहीं बल्कि कारवां फिल्म गाना ‘पिया तू अब तो आजा’।
हमजा अली मजारी का स्वैग सेट करता है गाना
धुरंधर फिल्म का हीरो हमजा अली मजारी जब पाकिस्तान में दाखिल होता है तो खूब स्ट्रगल करता है। जूस की दुकान में काम करते हुए रहमान डकैत की गैंग में शामिल हो जाता है। जब गैंग में अपनी जगह पक्की कर लेता है तब जाकर उसकी जिंदगी में आती है यालीना जिससे वो प्यार करने लग जाता है। जब हमजा यलीना को पहली बार म्यूजिक पब में देखता है तो उसे स्टैग एंट्री नहीं मिलती। वो बाहर आकर यलीना की गाड़ी खराब कर देता है और पार्टी पर पुलिस की रेड करवा देता है। यलीना भागकर बाहर आती है और वहां हमजा इंतजार कर रहा होता है। यलीना भी मुसीबत में हमजा की बाइक पर बैठती है और फिर शूरू होता है चोर पुलिस का खेल। पुलिस पीछा कर रही है और हमजा अपनी बाइक पर यलीना को बिठाकर गाड़ी भगा रहा है। पीछे गाना बजता है ‘पिया तू अब तो आजा’ जो इस सीन और हमजा का स्वैग सेट करता है।
अब कहानी आशा भोसले के असल गाने की
साल 1971 में आई फिल्म कारवां को नासिर हुसैन ने बनाया था। फिल्म में आशा पारेख, जितेंद्र और अरुणा इरानी लीड रोल में थीं। इस फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया था आरडी बर्मन ने और आशा ने इस फिल्म के एक नॉटी गाने ‘पिया तू अब तो आजा’ को गाया था। ये गाना उस दौर के हिसाब से काफी आपत्तिजनक भी लग रहा था। हालांकि आरडी बर्मन ने इस गाने को लेकर दावा किया था कि ये हिट होगा और हुआ भी यही कि गाना सुपरहिट हो गया। आज भी इस गाने को लोग सुनते रहते हैं और एक खास अहमियत भी रखता है।
ये भी पढ़ें- कितने बजे तक होंगे आशा भोसले के अंतिम दर्शन? परिवार ने की पैपराजी से संयमपूर्ण कवरेज की अपील
शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक ने आशा भोसले के निधन पर जताया शोक, कल होगा अंतिम संस्कार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






