digital products downloads

इंडिया के सबसे अमीर फिल्म मेकर के आगे शाहरुख-आदित्य की कुल नेट वर्थ भी रह जाएगी धरी

इंडिया के सबसे अमीर फिल्म मेकर के आगे शाहरुख-आदित्य की कुल नेट वर्थ भी रह जाएगी धरी

Image Source : YRF, TEAMSHAHRUKHKHAN/INSTA
आदित्या चोपड़ा और शाहरुख खान।

फोर्ब्स मैगजीन ने साल 2026 की अरबपतियों की वार्षिक सूची जारी की है। इस लिस्ट ने वैश्विक स्तर पर धन और प्रभाव के नए समीकरण पेश किए हैं। इस साल की सूची में दुनिया भर के 4000 प्रभावशाली व्यक्तियों को जगह मिली है, जिनमें 300 से अधिक भारतीय शामिल हैं। मनोरंजन जगत के नजरिए से देखें तो दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग और मीडिया के एक बड़े दिग्गज ने लगातार चौथे साल भारत के सबसे अमीर फिल्म निर्माता का खिताब अपने नाम किया है। जिस शख्स की हम बात कर रहे हैं, उनकी कुल नेट वर्थ बॉलीवुड फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा, शाहरुख खान और करण जौहर से भी ज्यादा है।

₹26000 करोड़ की संपत्ति

सन टीवी नेटवर्क के अध्यक्ष और सन पिक्चर्स के मालिक कलानिधि मारन वर्तमान में भारत के सबसे धनी फिल्म निर्माता हैं। फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मारन की कुल संपत्ति 2.8 बिलियन डॉलर (लगभग ₹26000 करोड़) आंकी गई है। उनके इस विशाल साम्राज्य का एक बड़ा हिस्सा उनके प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स से आता है। तमिल सिनेमा में अग्रणी स्थान रखने वाली इस कंपनी ने ‘एंथिरन’, ‘पेट्टा’, ‘बीस्ट’, ‘जेलर’ और ‘कुली’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है। भविष्य की परियोजनाओं में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और एटली के साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट शामिल है, जिसने ट्रेड बाजार में पहले ही हलचल मचा दी है।

Kalanithi Maran
Image Source : SUNTV/INSTAGRAMकलानिधि मारन और रजनीकांत।

बॉलीवुड दिग्गजों के मुकाबले मारन का साम्राज्य

कलानिधि मारन की संपत्ति की भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी कुल नेटवर्थ बॉलीवुड के सबसे बड़े नामों की संयुक्त संपत्ति से भी अधिक है। जहां मारन ₹26000 करोड़ के मालिक हैं, वहीं बॉलीवुड के दिग्गज शाहरुख खान (₹7500 करोड़), आदित्य चोपड़ा (₹7700 करोड़) और करण जौहर (₹2000 करोड़) की कुल संपत्ति को मिला देने पर भी वे मारन के आसपास नहीं ठहरते। इस दौड़ में मारन ने रॉनी स्क्रूवाला को भी पीछे छोड़ दिया है, जो ₹1.6 बिलियन ($1.6 बिलियन) की संपत्ति के साथ फोर्ब्स की सूची में शामिल होने वाले एकमात्र अन्य भारतीय फिल्म निर्माता हैं।

पारिवारिक विरासत से मीडिया मुगल बनने तक का सफर

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरासोली मारन के बेटे कलानिधि मारन ने 80 के दशक में अपने परिवार के छोटे से प्रकाशन व्यवसाय से करियर की शुरुआत की थी। 1993 में उन्होंने सन टीवी नेटवर्क की स्थापना की, जिसे आज फोर्ब्स 37 चैनलों वाला एक क्षेत्रीय टेलीविजन दिग्गज मानता है, जिसकी पहुँच भारत के 14 करोड़ से अधिक घरों तक है। टीवी के अलावा उनके निवेश समाचार पत्रों, रेडियो और डीटीएच सेवाओं में भी फैले हुए हैं। खेल की दुनिया में भी उनका दबदबा है, वह आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद, एसएटी20 की सनराइजर्स ईस्टर्न केप और द हंड्रेड की सनराइजर्स लीड्स जैसी तीन क्रिकेट टीमों के मालिक हैं।

व्यावसायिक संचालन में परिवार की भूमिका

कलानिधि मारन के इस विशाल साम्राज्य के प्रबंधन में उनका परिवार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनकी पत्नी कावेरी मारन सन टीवी नेटवर्क में कार्यकारी निदेशक के रूप में कंटेंट (सामग्री) की देखरेख करती हैं। वहीं उनकी बेटी काव्या मारन, जो क्रिकेट स्टेडियमों में अपनी उपस्थिति के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं, उनके तीनों क्रिकेट फ्रेंचाइजी की सीईओ के रूप में कमान संभाल रही हैं। मारन की सफलता की यह कहानी न केवल उनके व्यावसायिक कौशल को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि कैसे क्षेत्रीय मीडिया और सिनेमा ने वैश्विक स्तर पर अपनी धाक जमाई है।

ये भी पढ़ें:शाहिद कपूर, कृति सनोन और रश्मिका मंदाना के सुपरकूल फर्स्ट लुक ने जीते दिल, तय हुई ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज डेट

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चाओं के बीच रूठा थलापति विजय का बेटा, नाराजगी में हटाया बाप का नाम, मां को दी तवज्जो

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp