digital products downloads

इरफान खान और केके मेनन का 31 साल पुराना TV शो, खौफनाक साइको किलकर, गहराता डर का साया

इरफान खान और केके मेनन का 31 साल पुराना TV शो, खौफनाक साइको किलकर, गहराता डर का साया

80-90 के दशक में सिर्फ टीवी ही लोगों लिए मनोरंजन का एक जरिया था। इस दौर में अलग-अलग जोनर के कई टीवी शो रिलीज हुए। कुछ में नामी सितारे भी नजर आए थे। आज ऐसे ही एक शो के बारे में बात करेंगे, जिसमें दो सुपरस्टार एक्टर्स इरफान खान और केके मेनन ने लोगों का मनोरंजन किया। इरफान खान और केके मेनन की एक्टिंग का लोहा पूरा बॉलीवुड मानता है और जब दोनों एक साथ किसी शो का हिस्सा बनें तो जाहिर तौर पर वो टीवी शो दमदार होना तय है। साल 1995 में रिलीज हुआ ये टीवी शो लोगों का पसंदीदा बन गया था। इस टीवी शो हॉरर, सस्पेंस, थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री का मजा एक साथ मिला।

शो की कहानी

हम जिस टीवी शो की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘डर’ है। इस शो का प्रसारण 31 साल पहले 1995 से 1996 तक हुआ। इसमें केके मेनन इंस्पेक्टर अविनाश के रोल में नजर आए, वहीं इरफान खान ने गौरव मंगल एक अमीर शख्स का रोल प्ले किया था, जो शक में घेरे में था। शो में देसी जल्लाद नाम का एक किरदार था, जो सीरियल किलर था। इसी मर्डर केस की जांच इंस्पेक्टर अविनाश करता है। शो में केके मेनन लीड हीरो हैं, जबकि इरफान मेन विलेन हैं, जो कि एक साइको किलर की भूमिका में हैं। हर एक एपिसोड से लोग कनेक्ट कर पाए और आखिर तक इस शो ने लोगों को बांधे रखा।

कितनी है IMDb रेटिंग?

केके मेनन खाकी पैंट, व्हाइट शर्ट बिल्कुल डैशिंग लुक में नजर आए, वहीं इरफान खान कोट-पैंट पहने दिखा करते थे।  हर्ष छाया और श्वेता क्वात्रा ने भी अहम किरदार निभाए। शो के हर एपिसोड में गहरा सस्पेंस था, इसका प्रसारण स्टार प्लस पर किया जाता था। इस टीवी शो को IMDb पर 7.2 की IMDb रेटिंग मिली है। इस शो का निर्देशन जय देव चक्रवर्ती और अभिनव कश्यप ने किया निर्देश  ने किया, जबकि अभिनव कश्यप ने इस शो को लिखा था। पहली बार था जब दोनों भाई एक साथ काम करते नजर आए थे और यही आखिरी बार में भी तब्बदील हो गया।

एक साल तक चला शो

एक साल में इस शो के कुल 26 एपिसोड प्रसारित किए गए। इसे देर रात टेलीकास्ट किया जाता था। ये खास तौर पर लेट नाइट व्यूवर्स के लिए ही था। इसके हर एपिसोड का रन टाइम 30 मिनट था। इसके एपिसोड आपको यूट्यूब पर मिल जाएंगे। जब ये शो टीवी के पर्दे पर आया तो कोई नहीं जानता था कि इरफान खान और केके मेनन इतने बड़े स्टार बन जाएंगे। बता दें, इस खौफनाक टीवी शो ने जीत टीवी शो को रिप्लेस किया था।

ये भी पढ़ें: ‘महाभारत’ का दुबला-पतला सुदामा याद है? 38 सालों में पूरी तरह बदल गया कान्हा का दोस्त, बना सुपरस्टार, चलता है एक्टिंग का सिक्का

तब्बू के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं आशा भोसले की पोती, एक्ट्रेस ने बंधाया ढांढस, वायरल हुआ दर्द भरा वीडियो

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp