digital products downloads

ईद पर ‘धुरंधर 2’ पर नोटों की हुई बारिश, चौंका देगी तीसरे दिन की कमाई

ईद पर ‘धुरंधर 2’ पर नोटों की हुई बारिश, चौंका देगी तीसरे दिन की कमाई

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ आखिरकार 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई और पहले ही दिन से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ाना शुरू कर दिया। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102 करोड़ से खाता खोलकर ये बात साफ कर दी कि आस-पास की सभी फिल्मों के लिए ‘धुरंधरः द रिवेंज’ वो बवंडर है, जिसमें सभी फिल्में ऐसे उड़ जाएंगी कि दूर-दूर तक दिखाई नहीं देने वाले। नॉर्थ से लेकर साउथ तक में बस ‘धुरंधर 2’ का ही नाम गूंज रहा है। धुरंधर 2 रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रीव्यू से ही नोट छापने में व्यस्त है। हालांकि, दूसरे दिन कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली, लेकिन तीसरे दिन इसने ऐसी उछाल मारी की सीधे 400 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

धुरंधर 2 डे 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, पेड प्रीव्यू पर 43 करोड़ का कलेक्शन करने वाली धुरंधर 2 ने रिलीज के पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे दिन 80.72 करोड़ की कमाई की। अब तीसरे दिन के भी आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो चौंकाने वाला भी है और धुरंधर फैंस के लिए खुश करने वाला भी है। तीसरे दिन ही इस फिल्म ने जबरस्त कलेक्शन के साथ वर्ल्डवाइड 400 करोड़ में एंट्री कर ली है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-थ्रिलर ने रात 11 बजे तक 113.02 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पेड प्रीव्यू के 43 करोड़ मिलाकर फिल्म ने इंडिया में 339.29 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दुनियाभर में ये कमाई 404 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।

धुरंधर 2 की ऐतिहासिक कमाई

धुरंधर 2 आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक हाई-ऑक्टेन एक्शन स्पाई थ्रिलर है, जो 3 घंटे 50 मिनट लंबी है। रिलीज के बाद अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर रही है। सिर्फ हिंदी में ही नहीं तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। इस वक्त देशभर में धुरंधरः द रिवेंज के करीब 20,822 शोज चल रहे हैं। शनिवार को सुबह के शोज में 61.15 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही और दोपहर में 82.62 प्रतिशत, वहीं शाम को ऑक्यूपेंसी 84.08 परसेंट रही। यानी कुल मिलाकर आज दिनभर धुरंधर 2 की टोटल ऑक्यूपेंसी 75.95 प्रतिशत रही।

धुरंधर 2 के बारे में

धुरंधर 2, 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर धुरंधर का दूसरा भाग है। फिल्म में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी नाम के अंडरकवर एजेंट की भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसे आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन भी अहम भूमिका में हैं। वहीं इसके पहले भाग में अक्षय खन्ना, रहमान डकैत की भूमिका में दिखाई दिए थे, जिनके अभिनय की खूब चर्चा हुई थी।

ये भी पढ़ेंः ‘धुरंधर 2’ में रणवीर ने लिया दीपिका का बदला? यूजर्स ने ढूंढ निकाला 19 साल पुराना कनेक्शन, जानकर चकरा जाएगा दिमाग

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp