
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ‘बिग बॉस 18’ के घर में अपनी खूबसूरत केमिस्ट्री के लिए जाने जाते थे और तब से उनका रिश्ता सुर्खियों में रहता है। अब एक दिलचस्प खबर सामने आई है कि ईशा और अविनाश की सगाई की खबरें जोर पकड़ रही हैं, क्योंकि दोनों ने ही ऐसी तस्वीर पोस्ट की है। कपल की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही, जो उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। हालांकि, अभी तक ईशा और अविनाश ने अपनी सगाई की खबरों की पुष्टि नहीं की।
क्या ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने सगाई कर ली?
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने अचानक अपनी सगाई की अफवाहों को हवा दे दी है। दरअसल, इस कपल द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर ने उनके फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस रूमर्ड कपल ने जो फोटो शेयर की है। उसमें उनके हाथ में अंगूठी दिखाई दे रही हैं, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि ईशा और अविनाश ने सगाई कर ली है। कुछ वक्त पहले इंडिया फोरम्स ने यह खुलासा किया था कि ईशा और अविनाश ने अपनी रोका सेरेमनी का ऐलान किया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
ईशा और अविनाश की तस्वीर से फैंस हैरान
तस्वीर में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वायरल तस्वीर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है और इस तस्वीर को देखने के बाद इंस्टाग्राम पर इस स्टार्स के फैंस अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘क्या अविनाश और ईशा को पता है उनकी सगाई हो गई है? आराम करो दोस्तों, फेक न्यूज है।’ दूसरे ने लिखा, ‘बहुत ही क्यूट कपल है।’
ईशा-अविनाश की पहली मुलाकात
इससे पहले द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में ‘बिग बॉस 18’ कंटेस्टेंट ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा संग अपनी बॉन्ड के बारे में बात की थी। फैंस ने इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था, क्योंकि उन्हें लगा था कि इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री सचमुच जबरदस्त है। इन दोनों के एक-दूसरे के साथ होने की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब शो खत्म हो गया। ईशा ने इन लिंक-अप की अफवाहों को बेबुनियाद बताया और एक्टर को अपना दोस्त बताया था। दोनों बिग बॉस क घर में मिले थे और तब से अच्छी बॉन्ड शेयर कर रहे हैं।
ये भी पढे़ं-
अक्षय कुमार की एक झलक के लिए उमड़ी भीड़, बेकाबू हुए फैंस, बोले- 36 साल में इतने लोग नहीं देखे
नेटफ्लिक्स की 6 दमदार फिल्में, कहानी देख चकरा जाएगा सिर, मिलेगा सस्पेंस-थ्रिल का डबल डोज
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






