
धुरंधर 2 रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है और अब तक 339 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर रिकॉर्ड बना दिया है। साथ ही धुरंधर 2 बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों की तारीफें भी बटोर रही है। फिल्म में उज़ैर बलोच का किरदार निभाने वाले दानिश पंडोर ने भी हाल ही में धुरंधर 2 फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर को शुक्रिया कहा है। साथ ही इस साल की ईद को जिंदगी की सबसे बेहतरीन ईद भी बताया है। दानिश ने सोशल मीडिया पर निर्देशक आदित्य धर के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए लिखा, उज़ैर का किरदार देने के लिए उनका आभार जताया।
धुरंधर संग शेयर की थी तस्वीर
कुछ समय पहले रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे दानिश ने अपने इंस्टाग्राम पर आदित्य के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए निर्देशक के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। फिल्म ईद से पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दानिश ने इसे अपनी अब तक की सबसे अच्छी ईदी बताया। उनके नोट में लिखा था, ‘आदित्यधर फिल्म्स सर, मुझे आपके इस शानदार प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाने और मुझे ‘उज़ैर’ का किरदार देने के लिए एक बार फिर से बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके साथ काम करना सिर्फ एक अनुभव नहीं रहा, बल्कि एक ऐसा एहसास है जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा। मुझ पर भरोसा रखने, मुझ पर विश्वास करने और मुझे अपनी फिल्म में एक खूबसूरत जगह देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरे दिल का एक टुकड़ा हमेशा यहीं रहेगा। मेरे बॉस, मैं आपका सदा आभारी रहूंगा। लव यू। अब तक की सबसे बेहतरीन ईदी। धुरंधर 2।’
धुरंधर ने भी बनाया था रिकॉर्ड
बता दें कि इससे पहले 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। रिलीज होते ही फिल्म ने ऐसा गदर मचाया था कि इसकी दीवानगी सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिली थी। धुरंधर ने 1350 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया था। अब धुरंधर 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और खूब पसंद की जा रही है। फिल्म को लेकर लोगों में दीवानगी है और उम्मीद है कि जल्द ही 500 करोड़ी क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है और रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन लीड रोल में हैं। अर्जुन रामपाल ने भी अपने किरदार के लिए खूब तारीफें बटोरी हैं और संजय दत्त का किरदार भी लोगों के दिलों में बसा है।
ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 के तूफान में उड़ी पवन कल्याण की फिल्म? बॉक्स ऑफिस टक्कर का जोखिम पड़ा भारी, 100 करोड़ से भी दूर है आंकड़ा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



