
वध 2
नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर ‘वध 2’ अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म 2022 में आई ‘वध’ का सीक्विल है। इसे देखने वालों का कहना है कि ये एक स्लो बर्न क्राइम थ्रिलर है, जिसका सबसे मजबूत पक्ष है कलाकारों का सधा हुआ और दमदार अभिनय, न कहीं ज्यादा और न कम। वध 2 अगर आपने देख ली है और आपको ये फिल्म पसंद आई है तो हम आपको कुछ अन्य मर्डर मिस्ट्री के बारे में बताते हैं, जो नेटफ्लिक्स प मौजूद हैं और सस्पेंस से भरी हैं। नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये फिल्में, भव्यता के बजाय संयम और भावनात्मक गहराई को महत्व देती हैं।
जाने जान (2023)
कीगो हिगाशिनो के उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ पर आधारित फिल्म ‘जाने जान’ एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। नेटफ्लिक्स की यह फिल्म 2023 में ओटीटी पर स्ट्रीम हुई थी और इसकी कहानी एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है। ‘वध’ की तरह ही, यह फिल्म ड्रामेटिक उतार-चढ़ाव के बजाय भावनात्मक तनाव और पात्रों के मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करती है। फिल्म को आईएमडीबी पर 7.0 रेटिंग मिली है।
इत्तेफाक (2020)
इत्तेफाक 1969 की एक क्लासिक फिल्म का रीमेक है। इस क्राइम थ्रिलर है सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक रात के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक मर्डर के दो पहलू दिखाए गए हैं। गवाही, शक, जांच-पड़ताल के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म लगातार दर्शकों को बांधे रखती है और अंत तक सस्पेंस बरकरार रहता है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.2 रेटिंग मिली है।
रात अकेली है (2020)
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे स्टारर ‘रात अकेली है’ भी एक मर्डर मिस्ट्री है। फिल्म की कहानी कानपुर के एक रसूखदार बंसल परिवार और उसके मुखिया की शादी की रात हुई हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक पुलिसवाले की भूमिका निभाई है, जो इस केस की जांच-पड़ताल करता है। फिल्म प्यार, लालच और परिवार के भेदों से पर्दा उठाती है। फिल्म को आईएमडीबी पर 7.5 रेटिंग मिली है।
खुफिया (2023)
तबू, अली फजल और वामिका गब्बी अभिनीत थ्रिलर फिल्म ‘खुफिया’ एक स्पाई थ्रिलर है और राजद्रोह पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। हालांकि यह बड़े पैमाने पर बनी है, लेकिन इसकी कहानी काफी हद तक ‘वध’ से मिलती है। फिल्म की कहानी विश्वास, वफादारी और बलिदान पर आधारित है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 6.1 रेटिंग मिली है।
वध (2022)
अगर आप ‘वध 2’ देखने वाले हैं तो इससे पहले ‘वध’ जरूर देखें। जसपाल सिंह संधू द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता एक ऐसे बुजुर्ग दंपत्ति के रूप में हैं, जो अपने बेटे को पढ़ने-लिखने के लिए विदेश भेज देते हैं और कर्जे में डूब जाते हैं, जिसके बाद उन्हें एक एक ऐसी परिस्थिति में अपना जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। इसी अकल्पनीय परिस्थिति के चलते रिटायर्ड मिडिल क्लास टीचर शंभुनाथ मिश्रा एक ऐसा कदम उठाते हैं, जिसके चलते उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। फिल्म को 7.2 आईएमडीबी रेटिंग मिली है।
ये भी पढ़ेंः ‘3rd क्लास एक्टर’, अमिताभ बच्चन को याद आए विदेश में मिले ताने, इंडिया पर हुई भद्दी टिप्पणी, देश के लिए दुखा था दिल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



