digital products downloads

एका लखानी-रवि भागचंदका की शादी में लगा सितारों का मेला, तेंदुलकर फैमिली ने बढ़ाई रौनक

एका लखानी-रवि भागचंदका की शादी में लगा सितारों का मेला, तेंदुलकर फैमिली ने बढ़ाई रौनक

Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI
एका लखानी-रवि भागचंदका की शादी में सारा और सानिया तेंदुलकर

मशहूर बॉलीवुड स्टाइलिस्ट एका लखानी और प्रोड्यूसर रवि भागचंदका ने 14 मार्च की शाम मुंबई में शादी की है और अपने इस खास दिन का जश्न अपने दोस्तों के साथ मनाया। इस शादी में सितारों से सजी महफिल में कई बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां और क्रिकेट जगत के स्टार्स शरीक हुए। इस तरह यह शादी करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी से ग्रैंड वेडिंग में बदल गई। सोशल मीडिया पर एका लखानी-रवि भागचंदका की शादी की तस्वीरें और वीडियो छाई हुई हैं।

एका लखानी और रवि भागचंदका की शादी में पहुंचे सेलेब्स

सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक को एका और रवि की शादी में एक साथ आते हुए देखा गया। नई-नवेली दुल्हन सानिया गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि सारा ने पिस्ता और गुलाबी रंग के शेड की साड़ी पहने दिखीं। तेंदुलकर परिवार ने इस महफिल की रौनक बढ़ा दी।

क्रिकेटर युवराज सिंह और जहीर खान ने भी एक साथ बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। युवराज कुर्ता-पायजामा सेट और उसके ऊपर ऑफ-व्हाइट कलर की जैकेट पहने हुए बेहद हैंडसम लग रहे थे, जबकि जहीर ने अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ पूरी तरह से तालमेल बिठाया। दोनों ही ऑफ-व्हाइट कलर के शानदार आउटफिट पहने हुए थे।

अदिति राव हैदरी और उनके पति सिद्धार्थ हाथ में हाथ डाले पहुंचे और बेहद खूबसूरत कपल लग रहे थे। अदिति हरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं सिद्धार्थ ने नारंगी कुर्ते, व्हाइट धोती और ऊपर से मैचिंग नारंगी वेस्ट पहनकर एक शानदार कंट्रास्ट बनाया।

रानी मुखर्जी बॉटल-ग्रीन साड़ी और सुनहरे ब्लाउज में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचीं। उन्होंने एक लंबे नेकपीस और बालों में लगे नाजुक गजरे के साथ अपने पारंपरिक लुक को पूरा किया।

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर भी एका और रवि की शादी में शामिल हुए। वे सूट में हैंडसम लग रहे थे। शादी में उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया और उन्हें एक रस्मी शॉल ओढ़ाया गया।

कौन हैं एका लखानी-रवि भागचंदका?

एका और रवि ने 2024 में अपनी सगाई का ऐलान किया था। इस स्टाइलिस्ट ने ‘डंकी’, ‘लियो’, ‘ठग लाइफ’ और ‘पोन्नियिन सेल्वन’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। रवि को मुख्य रूप से क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ (2017) के प्रोडक्शन के लिए जाना जाता है।

ये भी पढे़ं-

बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी चेतावनी, कहा- ‘सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे’

Golmaal 5 के गैंग की हुई वापसी, अक्षय कुमार संग 6 स्टार्स करेंगे हंसी की बौछार, रोहित शेट्टी ने दी अपडेट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp