
ऐश्वर्या शर्मा को छोड़ नील भट्ट मिस्ट्री गर्ल संग दिखे
नील और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी लोकप्रिय टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर परवान चढ़ी। बाद में बिग बॉस 17 में एक साथ नजर आए, जहां उनके रिश्ते की खूब तारीफ हुई, जिसके बाद यह जोड़ी घर-घर में मशहूर हो गई। हालांकि, अब उनका रिश्ता टूटने के कगार पर आ चुका है। कहा जा रहा है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा कुछ समय से अलग रह रहे हैं। इससे उनके तलाक की अफवाहों को और हवा मिल रही है। ऐश्वर्या ने भी इस पर खुलासा किया था कि दोनों के बीच कुछ निजी मुद्दों को लेकर बहस हुई थी। हालांकि, दोनों में से किसी की भी ओर से उनकी तलाक को लेकर कोई अपडेट नहीं मिली है।
तलाक की चर्चाओं के बीच ऐश्वर्या का पहला करवा चौथ पोस्ट
ऐश्वर्या और नील ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करना पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिससे उनके तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, 10 अक्टूबर, 2025 को जब दुनिया करवा चौथ मना रही थी तब ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चांद की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। हालांकि, अपने पति सगं उन्होंने कोई तस्वीर शेयर नहीं की है और यह देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं कि क्या ऐश्वर्या और नील अलग हो गए हैं।
ऐश्वर्या शर्मा ने पति बिना मनाया करवा चौथ
नील भट्ट ने ऐश्वर्या को दिया धोखा
ऐश्वर्या के पति नील को हाल ही में मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिसके बाद लोग उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे हैं। वायरल हुए एक वीडियो में नील एक लड़की के साथ थे और प्रशंसक यह अनुमान लगाने लगे कि क्या वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या को धोखा दे रहे हैं। हालांकि, उनके प्रशंसकों ने पुष्टि की कि वह लड़की दोनों की एक ही दोस्त थी। बाद में उस लड़की की पहचान किंजल धमेचा के रूप में हुई, जो टेलीविजन जगत में काम करती हैं। वह टेलीविजन धारावाहिक ‘बावरा दिल’ में सिद्धि गोकर्ण के किरदार के लिए जानी जाती हैं।
नील और ऐश्वर्या का तलाक
27 अगस्त, 2025 को ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणपति बप्पा को घर लाते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। हालांकि, तस्वीरों में नील कहीं नजर नहीं आए और ऐश्वर्या ने बप्पा के साथ अकेले ही पोज दिया। दरअसल, उन्होंने बप्पा को घर लाते हुए एक झलक भी शेयर की और पुष्टि की कि उन्होंने नील भट्ट के साथ ये जश्न नहीं मनाया है।
ये भी पढ़ें-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited