digital products downloads

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चाओं के बीच रूठा थलापति विजय का बेटा

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चाओं के बीच रूठा थलापति विजय का बेटा

Image Source : THALAPATHY VIJAY X
थलापति विजय और जेसन विजय।

तमिल फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता थलपति विजय इन दिनों अपने पेशेवर और निजी जीवन दोनों को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। सबसे पहले उनकी नई राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर कानूनी विवाद सामने आए, जिसने इसकी रिलीज की राह में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इसके साथ ही विजय के वैवाहिक जीवन में अनबन की खबरें भी मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार विजय की पत्नी संगीता ने कथित तौर पर साल 2025 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। इस खबर के वायरल होते ही प्रशंसकों के बीच कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं, जिसमें अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ उनके नाम को जोड़ा जाने लगा। हालांकि इन व्यक्तिगत विवादों के बीच अब उनके बेटे जेसन संजय को लेकर आई एक खबर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

जेसन संजय का बड़ा कदम

इंटरनेट पर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने अपने नाम से पिता के नाम का शुरुआती अक्षर ‘V’ (विजय) हटा दिया है। बताया जा रहा है कि वह अब अपने नाम के साथ ‘S’ जोड़ रहे हैं, जो उनकी मां संगीता के उपनाम ‘सोरनलिंगम’ का प्रतिनिधित्व करता है। अब उन्हें जेसन संजय एस के नाम से पहचाना जा रहा है। आमतौर पर तमिल सिनेमा और संस्कृति में बच्चों के नाम के आगे पिता के नाम का पहला अक्षर लगाने की परंपरा रही है, लेकिन जेसन का यह निर्णय फिल्म जगत में अपनी एक स्वतंत्र और अलग पहचान बनाने की दिशा में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

निर्देशन में जेसन संजय का डेब्यू

जेसन संजय ने हाल ही में फिल्म ‘सिगम’ के जरिए निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है। उनकी इस पहली फिल्म को अपनी रचनात्मक कहानी और तकनीकी कौशल के लिए दर्शकों से काफी सराहना मिली है। फिल्म जगत के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि जेसन अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में भी ‘V’ के बजाय ‘S’ इनिशियल का ही उपयोग करेंगे। यह उनके उस सचेत प्रयास को दर्शाता है, जहां वह अपने पिता के सुपरस्टारडम का लाभ उठाने के बजाय अपनी रचनात्मकता और मेहनत के दम पर पहचान बनाना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस नाम परिवर्तन पर अभी तक विजय या उनके बेटे की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है, फिर भी यह विषय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

‘जन नायकन’ की रिलीज में देरी

विजय के करियर की बात करें तो उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ फिलहाल कानूनी उलझनों का सामना कर रही है। यह फिल्म मूल रूप से 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अपनी घोषणा के बाद से ही इसे कई बार टाला जा चुका है। फिल्म की रिलीज में हो रही इस देरी का असर इसके व्यावसायिक समझौतों पर भी पड़ता दिख रहा है। पहले खबर आई थी कि अमेजन प्राइम वीडियो ने इस फिल्म के पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग अधिकार ₹120 करोड़ की बड़ी राशि में खरीदे थे, लेकिन अब रिपोर्ट्स संकेत दे रही हैं कि यह डील रद्द हो सकती है या प्रभावी नहीं रह गई है।

ये भी पढ़ें:  7 सुपरस्टार वाली ब्लॉकबस्टर के सीक्वल से हिलेगा बॉलीवुड, बजट से तीन गुना थी कमाई

ब्यूरोक्रेसी की महाभारत, अर्जुन और भीष्म के वैचारिक युद्ध की कहानी है ‘एस्पिरेंट्स 3’, क्या उम्मीदों पर खरी उतरी नवीन कस्तूरिया की सीरीज?

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp