
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से लेकर ‘अनुपमा’ तक, टीवी पर कुछ शोज ने लंबे समय से कब्जा जमा रखा है। इन शोज को टक्कर देने के लिए अब एक नया सीरियल दर्शकों के बीच आ गया है, जो कि सच्ची घटना पर आधारित है। इस शो का नाम है ‘हुई गुम यादें – एक डॉक्टर, दो जिंदगियां’, जिसका पहला एपिसोड सोनी सब पर 6 अप्रैल रात 8 बजे प्रसारित हुआ। ये शो ग्लोबल लेबल पर सराही गई इटली की चर्चित सीरीज ‘डीओसी(डॉक)’ का हिंदी रूपांतरण है, जिसकी कहानी ने लाखों दर्शकों के दिल जीते थे और अब इसका हिंदी रीमेक दर्शकों के बीच दस्तक दे चुका है। इस शो की कहानी हिम्मत, नए सिरे से जीने की कोशिश और जिंदगी में मिलने वाले दूसरे मौकों के इर्द-गिर्द घूमती है।
‘हुई गुम यादें – एक डॉक्टर, दो जिंदगियां’ की कास्ट
इस शो में मशहूर एक्टर इकबाल खान, गुलकी जोशी और सृष्टि सिंह जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। “यादें” की कहानी एकमेडिकल पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक डॉक्टर अपनी 8 सालों की यादें खो देता है और अपने अतीत से जूझते हुए अपनी पहचान और मकसद को फिर से तलाश करता है। इस शो में इकबाल खान एक डॉक्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम है देव मेहता।
‘हुई गुम यादें – एक डॉक्टर, दो जिंदगियां’ की कहानी
इकबाल खान स्टारर ‘हुई गुम यादें – एक डॉक्टर, दो जिंदगियां’ की कहानी डॉ. देव मेहता (इकबाल खान) के इर्द-गिर्द घूमती है। देव एक होनहार डॉक्टर है, जिसकी जिंदगी एक हादसे के बाद पूरी तरह बदल जाती है। इस हादसे के चलते देव अपनी 8 सालों की याद खो देता है। अपने अतीत की यादें खोने के बा देव एक नए और अनजाने रास्ते पर चल पड़ता है। इसके बाद एक गहरी और भावनात्मक कहानी की शुरुआत होती है। जहां अपने 8 सालों की यादें खोने के बाद देव फिर अपने करियर को संवारने की कोशिश में जुट जाता है, वहीं अपने टूटे हुए रिश्तों को जोड़ने की जद्दोजहद भी करता है।
एक्स वाइफ के किरदार में गुलकी जोशी
सीरीज में गुलकी जोशी सृष्टि का किरदार निभा रही हैं, जो देव की पूर्व पत्नी है। सृष्टि भी एक डॉक्टर है, जो अपने बच्चों की परवरिश के लिए अपने मेडिकल करियर को पीछे छोड़ चुकी है और अब हॉस्पिटल का मैनेजमेंट संभालती है। देव अपनी याददाश्त खो चुका है और सृष्टि के साथ टूटे रिश्ते का चैप्टर भी उसके जहन से मिट चुका है। देव की यादें जाने के बाद सृष्टि को उसमें ऐसा रूप देखने को मिलता है, जिसे वह खो चुकी थी। इस शो में सृष्टि सिंह भी अहम रोल में हैं, जो वाणी का किरदार निभा रही हैं। वाणी एक महत्वाकांक्षी रेज़िडेंट डॉक्टर, जो कभी देव को अपना आदर्श मानती थी। इस नए चैप्टर में वाणी, देव की सबसे करीबी साथी बन जाती है।
ये भी पढ़ेंः रणवीर सिंह को एक्ट्रेस ने बताया अपना ‘लकी चार्म’, की ‘धुरंधर’ स्टार की तारीफ, बोलीं- ‘उनकी वजह से इंडस्ट्री में हूं’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited





