
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है ये साउथ फिल्म
ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, जिनमें से कुछ ऐसी भी होती हैं जिन्हें सिनेमाघरों में तो दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाता लेकिन जैसे ही ओटीटी पर आती हैं, छा जाती हैं। कुछ ऐसी भी होती हैं जो सिनेमाघरों में भी खूब प्यार हासिल करती हैं और ओटीटी पर भी। ऐसी ही एक फिल्म इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही है। ये एक तेलुगु फिल्म है, जो हिंदी में भी उपलब्ध है। इस साउथ फिल्म में नवीन पॉलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी लीड रोल में हैं और ये 14 जनवरी की सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में रिलीज होने पर भी इस फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला और अब ओटीटी पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर कर रही है ट्रेंड
नवीन पॉलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी स्टारर ये फिल्म है ‘अनगनगा ओका राजू’, जिसका हिंदी में अर्थ है ‘एक था राजू’। फिल्म 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों के बाद फरवरी में इस कॉमेडी फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया और ये पिछले दो हफ्तों से ये लगातार नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग में बनी हुई है। फिलहाल ये फिल्म नेटफ्लिक्स इंडिया में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है, जबकि पहले नंबर पर अभी भी रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ का दबदबा कायम है।
क्या है फिल्म की कहानी?
अनगनगा ओका राजू एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी आलसी और चालाक राजू नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। राजू एक अमीर परिवार से था, लेकिन अब सब खो चुका है। उसकी अमीरी का बखान करने के लिए उसके पास लॉयल नौकर हैं। बेहतर जिंदगी और लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए राजू एक अमीर लड़की से शादी करने का प्लान बनाता है। लेकिन, उसका दांव उसी पर उल्टा पड़ जाता है, जिसके बाद फिल्म में खूब उथल-पुथल देखने को मिलती है।
थिएटर में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी फिल्म
सिनेमाघरों में ‘अनगनगा ओका राजू’ 14 जनवरी को रिलीज हुई थी। 8 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए हर किसी को चौंका दिया। वहीं जब इसे 11 फरवरी को इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया तो इसे ऐसा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला कि सीधे ये 1300 करोड़ी धुरंधर से टक्कर लेती दिखी। मारी के निर्देशन में बनी ये हिट फिल्म अभी भी ओटीटी पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
ये भी पढ़ेंः ‘सिर्फ फर्ज निभा रहा हूं’, निरहुआ को ‘पत्नी से नहीं प्यार’, भोजपुरी सुपरस्टार के बयान से मचा बवाल
BAFTA 2026 में भारतीय फिल्म BOONG ने मारी बाजी, बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़कर रचा इतिहास
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



