digital products downloads

कंगना की ‘क्वीन’ का 13 साल बाद बनेगा सीक्वल, क्वीन 2 नहीं नए नाम के साथ होगी रिलीज?

कंगना की ‘क्वीन’ का 13 साल बाद बनेगा सीक्वल, क्वीन 2 नहीं नए नाम के साथ होगी रिलीज?

कंगना रनौत ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है। जब भी कंगना की बेस्ट फिल्मों की बात होती है तो उनमें ‘क्वीन’ का नाम सबसे आगे लिया जाता है। इस फिल्म को रिलीज हुए 13 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। इस बीच ये फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले कुछ दिनों से ‘क्वीन’ के सीक्वल की खबरें जोरों पर हैं। अब इसे लेकर एक और अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार फिल्म के सीक्वल को नया नाम मिल चुका है। यानी ‘क्वीन’ का सीक्वल ‘क्वीन 2’ नाम से नहीं, बल्कि एक नए टाइटल के साथ बनेगा।

क्वीन के सीक्वल को मिला नया नाम

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘क्वीन’ के सीक्वल को नया नाम मिल गया है और फिल्म का नाम ‘क्वीन 2’ नहीं बल्कि ‘क्वीन फॉरएवर’ हो सकता है। हालांकि, अब तक मेकर्स की ओर से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। पोर्टल के अनुसार, मेकर्स के पास फिल्म के लिए कई टाइटल थे, लेकिन उन्हें ‘क्वीन फॉरएवर’ सबसे ज्यादा पसंद आया और उन्हें लगता है कि फिल्म के विषय के अनुरूप ये टाइटल सबसे उपयुक्त है। यानी, अगर सब ठीक रहता है तो फिल्म का यही टाइटल रहेगा। 

नए सिरे से शुरू होगी कहानी

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीक्वल 2013 की हिट फिल्म की कहानी को सीधे तौर पर आगे नहीं बढ़ाएगा, बल्कि इसमें  कंगना के किरदार को एक शहरी लड़की के रूप में दिखाया जाएगा। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, “क्वीन 2 में, कंगना का किरदार रानी एक शहरी और बुद्धिमान लड़की होगी, जो तेज, मजबूत और बिंदास होगी, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब वह आत्म खोज का रास्ता पकड़ती है। जहां पहली फिल्म में रानी को अकेले पेरिस और एम्स्टर्डम का सफर करते दिखाया गया था, वहीं इस फिल्म में उसे भारत के विभिन्न शहरों में यात्रा करते दिखाया जाएगा।”

फिल्म के लिए नई कास्ट की खोज

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ‘क्वीन’ के सीक्वल में कंगना के अलावा सभी चेहरे नए हो सकते हैं। यानी पहली फिल्म के कलाकारों के लौटने की संभावना नहीं है। कथित तौर पर निर्देशक विकास बहल ने फिल्म के लिए नए कलाकारों का चयन किया है, जिनमें से कुछ थिएटर आर्टिस्ट हैं जो सपोर्टिंग रोल में नजर आ सकते हैं। बता दें, फिल्म में कंगना के साथ राजकुमार राव भी अहम रोल में थे। उन्होंने कंगना रनौत स्टारर ‘क्वीन’ में विजय नाम के उनके उस मंगेतर की भूमिका निभाई थी जो शादी से पहले ही उन्हें छोड़ देता है।

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2: ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड से बस कुछ ही दूर है ‘धुरंधर 2’, वीकएंड पर कमाई में इजाफा, जानें अब तक कितना रहा कलेक्शन

आज भी राज है इस एक्टर की पहली शादी, 2 ही महीने में हुआ तलाक, फिर मुस्लिम एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp