digital products downloads

कद छोटा-गरीब परिवार, पिछड़े समाज का लड़का बना स्टार, हर बाधा पार कर हासिल की शोहरत

कद छोटा-गरीब परिवार, पिछड़े समाज का लड़का बना स्टार, हर बाधा पार कर हासिल की शोहरत

Image Source : INSTAGRAM/@RAJPALOFFICIAL
राजपाल यादव

फिल्म इंडस्ट्री में सफलता कद-काठी, लुक्स या फिल्मी बैकग्राउंड होने से नहीं मिलती, जब नए चेहरे एक्टर या एक्ट्रेस बनने के लिए अपनी असली प्रतिभा, लगन और जुनून को दिखाते हैं तो वह हर मुश्किल को पार करके स्टारडम की ऊंचाइयों तक पहुंच जाते हैं। अगर कोई टैलेंटेड है तो उसे स्टार बनाना से कोई नहीं रोक सकता है। हुनर ​​और दृढ़ता रखने वाला कोई भी व्यक्ति, चाहे उसका फिल्मी बैकग्राउंड न हो या रूप-रंग कैसा भी हो। वह फिर भी अपनी एक अलग पहचान बना लेता है और इसका जीता जागता उदाहरण कोई और नहीं बल्कि राजपाल यादव हैं।

पहली फिल्म में बना विलेन

बॉलीवुड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राजकुमार राव जैसे कई अभिनेताओं ने बहुत मुश्किलों का सामना करने के बाद सफलता हासिल की है। राजपाल यादव भी ऐसे ही एक अभिनेता हैं। जहां एक ओर वे अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से अक्सर दर्शकों को हंसाते हैं, वहीं दूसरी ओर यादव ने अपने निजी जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया, जिसके बारे में शायद कोई सोच भी नहीं सकता है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएट होने के बावजूद, राजपाल यादव को फिल्म इंडस्ट्री में 13 साल तक संघर्ष करना पड़ा। एक वक्त आया, जब उन्होंने हार मान ली और एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया। उनका कद भले ही छोटा था, लेकिन हौसले बुलंद थे। इस अभिनेता को अपना पहला बड़ा ब्रेक राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘जंगल’ से मिला, जिसमें उन्होंने एक नकारात्मक किरदार निभाया था। अपने अभिनय करियर से पहले, यादव एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में काम करते थे।

तीनों खान संग हिट देने वाला ये एक्टर कौन हैं?

सलमान खान और राजपाल यादव कई बॉलीवुड कॉमेडी में एक साथ दिखाई दिए हैं, जिनमें सबसे खास ‘मुझसे शादी करोगी’ (2004), ‘मैंने प्यार क्यों किया’ (2005) और ‘पार्टनर’ (2007) है। वहीं ‘कल हो ना हो’ (2003) में शाहरुख खान के साथ एक यादगार भूमिका भी निभाई। इस जोड़ी ने आगे ‘भूतनाथ’ (2008), ‘बिल्लू’ (2009) और ‘पहेली’ (2005) में स्क्रीन स्पेस शेयर किया। राजपाल यादव ने फिल्म ‘पीपली लाइव’ (2010) में आमिर खान के साथ भी काम किया है, जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया था।

जेल की हवा खा चुका कॉमेडियन

अभिनेता राजपाल यादव को 17 फरवरी, 2026 को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। उन्होंने 5 फरवरी को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में आत्मसमर्पण किया था और लगभग 12 दिन जेल में बिताए। दिल्ली हाई कोर्ट ने 1.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद उन्हें 18 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है, जबकि कानूनी कार्यवाही जारी है।

अक्षय कुमार संग धमाका करेंगे राजपाल

राजपाल यादव जल्द ही अक्षय कुमार के साथ प्रियदर्शन की कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आने वाले हैं, जो 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह एक्शन-कॉमेडी ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आ सकते हैं।

ये भी पढे़ं-

कैंसर से हुई थी पिता की मौत, सुपरस्टार का छलका दर्द, फैंस से की रिक्वेस्ट, बोले- ’50 की उम्र में ये टेस्ट कराएं’

डिस्चार्ज के बाद बिगड़ी अनुराग डोभाल की तबीयत, घर जाते समय सांस लेने में हुई दिक्कत, मैनेजर ने दी अपडेट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp