digital products downloads

कमाल का गाना बनाने के लिए साथ आए चारों दिग्गज

कमाल का गाना बनाने के लिए साथ आए चारों दिग्गज

बॉलीवुड के 4 मैजिक कलाकारों की चौकड़ी एक साथ काम कर रही है और कमाल का गाना बुनने की मेहनत जोरों पर है। बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली, ऑस्कर विनिंग कंपोजर एआर रहमान, दिग्गज लिरिसिस्ट इरशाद कामिल और एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ साथ में फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में काम कर रहे हैं। अब ये कलाकारों की चौकड़ी एक गाना ‘क्या कमाल है’ बना रहे हैं। फिल्म निर्माता इसे आज के शोर, हिंसा और विस्थापन के बीच आशा का गीत बताते हैं। इसको लेकर आई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘यह हमें उस खूबसूरत दुनिया की याद दिलाता है जिसमें हम रहते हैं, एक ऐसी दुनिया जहां प्यार भरपूर है, खुशी दुख से कहीं अधिक है, और एकजुटता हर बाधा को तोड़ने की शक्ति रखती है।’

लवस्टोरी रहने वाली है फिल्म की कहानी

इम्तियाज अली, इरशाद कामिल और दिलजीत दोसांझ ने फिल्म के गाने के लिए अपने सहयोग का प्रतीक बनाते हुए पैपराज़ी के सामने एक साथ पोज दिया। दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह अभिनीत फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ उन यादों के सफर को दर्शाती है जो “चोरी-छिपी निगाहों, अधूरी बातों और कभी न मिटने वाली यादों में बसी रहती हैं। एक मिनट तेरह सेकंड के इस टीज़र की शुरुआत दिलजीत दोसांझ के कथन से होती है, जिसमें अस्पताल के बिस्तर पर लेटे नसीर की दिल दहला देने वाली प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में वेदांग रैना नसीर के युवा किरदार में हैं, जबकि शरवरी उनकी प्रेमिका की भूमिका निभा रही हैं। 

पाकिस्तान विभाजन का भी दिखेगा दुख

टीजर के अनुसार, फिल्म निर्माता इसे 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के कारण प्रेम और तड़प की कहानी बताते हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण समीर नायर, दीपक सेगल, मोहित चौधरी और शिभाशीष सरकार ने विंडो सीट फिल्म्स के बैनर तले संयुक्त रूप से किया है और इसे अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं और इम्तियाज अली की फिल्मों की दीवानगी भी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। लंबे समय बाद इम्तियाज कहानी लेकर लौट रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- डायरेक्टर नितीश तिवारी का क्यों पसंदीदा बना रामायण का ये सीन? खुद बताई इसके पीछे की कहानी, भावुक कर देगी वजह

हीरोइन को देखते ही अश्लील एंगल पकड़ते थे पैपराजी? खुद बताई सारी मुश्किलों की कहानी, वायरल होते थे वीडियो

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp