
करीना कपूर।
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ-साथ अपनी सादगी और जमीनी व्यवहार के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने शाम के रूटीन की एक ऐसी झलक साझा की, जिसने करोड़ों भारतीयों के दिल को छू लिया। करीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी शाम की चाय की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें किसी महंगे विदेशी स्नैक के बजाय भारत का सबसे भरोसेमंद और पुराना साथी ‘पारले-जी’ बिस्कुट नजर आया। एक कप गरमा-गरम चाय और उसके बगल में रखे दो पारले-जी बिस्कुट की इस तस्वीर ने न केवल पुरानी यादें ताजा कर दीं, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि खुशियां अक्सर छोटी और साधारण चीजों में ही छिपी होती हैं।
करीना खाती हैं सिंपल फूड
करीना की यह पोस्ट केवल एक स्नैक की फोटो नहीं थी, बल्कि यह उनकी बैलेंस्ड डाइट और जीवन जीने के नजरिए को पेश करता है। ग्लैमर की दुनिया में जहां अक्सर सितारे सख्त डाइट और विदेशी सुपरफूड्स का प्रचार करते दिखते हैं, वहीं करीना का यह अंदाज काफी रिफ्रेशिंग है। अपनी मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर की सलाह पर चलते हुए, करीना हमेशा से पारंपरिक भारतीय भोजन, घर के बने खाने और स्थानीय स्वाद को प्राथमिकता देती आई हैं। उनका मानना है कि फिट रहने का मतलब खुद को अपनी पसंदीदा चीजों से पूरी तरह वंचित करना नहीं है, बल्कि ‘मॉडरेशन’ यानी सीमित मात्रा और सही संतुलन के साथ सब कुछ खाना है।

करीना कपूर।
करीना ने साझा की फीलिंग
फोटो में चाय और बिस्कुट की वह सेटिंग बहुत ही सलीके से सजी हुई थी, जो एक शांत और सुकून भरी शाम का संकेत दे रही थी। करीना ने इस पोस्ट के साथ एक मजेदार नोट भी जोड़ा, जिसमें उन्होंने बताया कि चाय और पारले-जी का यह मेल इतना क्लासिक है कि इसे किसी विवरण की जरूरत ही नहीं है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘शाम की चाय पार्ले जी के साथ, ये कुछ और ही है, आप समझ रहे होंगे कि मैं क्या कह रहा हूं।’ यह सादगी उनके उस फिटनेस दर्शन से मेल खाती है, जिसमें घी, मौसमी फल और घर की खिचड़ी को प्रमुख स्थान दिया जाता है। करीना अक्सर इस बात पर जोर देती हैं कि अगर आप नियमित व्यायाम करते हैं और पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखते हैं, तो शाम की चाय के साथ दो बिस्कुट आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।
ये भी पढ़ें: भर-भर कर सस्पेंस हिला देगा दिमाग, बढ़ती जाती है लाशों की गिनती, गायब होते मंगलसूत्र, धमाका करेगी वेब सीरीज
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



