digital products downloads

कांतारा स्टार से स्क्रीन पर भिड़ेंगे धुरंधर के मेजर इकबाल?

कांतारा स्टार से स्क्रीन पर भिड़ेंगे धुरंधर के मेजर इकबाल?

धुरंधर 2 में अपने किरदार मेजर इकबाल को लेकर इन दिनों तारीफें बटोर रहे अर्जुन रामपाल ने एक और बड़ी फिल्म साइन कर ली है। अर्जुन रामपाल अब जल्द ही कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाली है। वैराइटी की एक रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन रामपाल और ऋषभ शेट्टी फिल्म बना रहे हैं और इसकी कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के ऊपर रहने वाली है। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का नाम है ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’। यह पैन इंडिया प्रोजेक्ट है, जिसमें ऋषभ शेट्टी मराठा राजा की भूमिका निभा रहे हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अपने दमदार अभिनय के बाद, रामपाल को फिल्म के मुख्य खलनायकों में से एक की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता ऋषभ शेट्टी के साथ स्क्रीन पर आमने-सामने होंगे। यह फिल्म 2026-27 की सबसे महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।

शेफाली शाह भी निभाएंगी अहम किरदार

रामपाल और शेट्टी के साथ जानी-मानी अभिनेत्री शेफाली शाह भी जुड़ रही हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की माता राजमाता जीजाबाई का किरदार निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन और निर्माण संदीप सिंह कर रहे हैं जो थिएटर निर्देशन में उनका पहला कदम है। प्रीतम के संगीत और रवि वर्मन की उच्चस्तरीय तकनीकी टीम के साथ, फिल्म की शूटिंग 2026 के दूसरे हाफ में शुरू होने वाली है। रामपाल के लिए यह प्रोजेक्ट उनके व्यस्त कार्यक्रम के बीच आया है। धुरंधर के बाद वह इम्तियाज अली की नेटफ्लिक्स रोमांटिक फिल्म ओ साथी रे में अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी के साथ नजर आएंगे। उनकी कई अन्य फिल्में भी रिलीज़ होने वाली हैं, जिनमें अब्बास-मुस्तन की 3 मंकीज़, पेंटहाउस, पंजाब ’95, ब्लाइंड गेम और बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव शामिल हैं।

ऋषभ शेट्टी से फैन्स की जगी उम्मीदें

बता दें कि कांतार फिल्म के बाद से ऋषभ शेट्टी से भी फैन्स को काफी उम्मीदें हैं और इस फिल्म को लेकर भी फैन्स उत्साहित हो गए हैं। अब देखना होगा कि क्या ऋषभ अपनी अपकमिंग फिल्म में कांतारा वाला जादू फूंक सकते हैं या नहीं। इससे पहले कांतारा में ऋषभ ने कमाल का काम किया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का प्रदर्शन किया था। 

ये भी पढ़ें- ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर को बेहद पसंद आई धुरंधर 2, रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी की जमकर तारीफ

विवादों में रहा था ऋतिक रोशन का धुरंधर रिव्यू, अब पापा राकेश को जमकर भायी धुरंधर 2, तारीफ में पढ़ी कसीदें

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp