digital products downloads

काला जादू, तांत्रिक क्रिया और वशीकरण, खौफ से भरी 2 घंटा 12 मिनट की हॉरर-थ्रिलर फिल्म

काला जादू, तांत्रिक क्रिया और वशीकरण, खौफ से भरी 2 घंटा 12 मिनट की हॉरर-थ्रिलर फिल्म

हॉरर फिल्मों का अपना ही मजा होता है और इस जॉनर का एक बड़ा दर्शक वर्ग है। पहले दर्शकों को हॉरर फिल्मों के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था। दर्शक इंतजार करते थे कि कब कोई बढ़िया सी हॉरर फिल्म सिनेमाघरों में लगे और वह देखने जा सकें। लेकिन, ओटीटी के आने के बाद दर्शकों के लिए उनकी पसंद के कॉन्टेंट तक पहुंचना बहुत ही आसान हो चुका है। ओटीटी पर ढेरों हॉरर-थ्रिलर फिल्में और सीरीज हैं। इस बीच हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर के बारे में बताते हैं, जिसमं सस्पेंस, रोमांच, ट्विस्ट और टर्न्स की भरमार है। इसकी कहानी इतनी जबरदस्त है कि आखिरी तक आपको सीट से उठने नहीं देगी। अगर आपको भी डरावनी कहानियां पसंद हैं तो ये फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी।

खौफ से भरा है हर सीन

हन जिस सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘शैतान’। अजय देवगन, आर माधवन, जानकी बोधीवाला और ज्योतिका स्टारर ये फिल्म मार्च 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और वर्ड ऑफ माउथ के दम पर ये फिल्म दर्शकों की फेवरेट बन गई। अपनी पॉजिटिव भूमिकाओं से अब तक दर्शकों का मनोरंजन करते आए आर माधवन ने इस फिल्म में एक तांत्रिक की भूमिका निभाई थी और अपने अभिनय से साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक लवर बॉय बनकर ही नहीं, किसी भी तरह के किरदार के लिए बिलकुल फिट हैं।

शैतान की कहानी

बचपन में सभी ने घर पर अपने माता-पिता या बड़े-बुजुर्गों से एक सलाह सुनी होगी कि जब भी घर से बाहर निकलो तो किसी अंजान शख्स के हाथ से कुछ भी मत खाना। बड़े बुजुर्ग ऐसा क्यों कहते थे, ये आप ‘शैतान’ देखकर 100 प्रतिशत समझ जाएंगे। ‘शैतान’ की कहानी वशीकरण और तांत्रिक क्रिया के इर्द-गिर्द घूमती है। ये फिल्म, वशीकरण पर बनी गुजराती फिल्म ‘वश’ की हिंदी रीमेक है, जिसके ऑरिजिनल वर्जन में भी जानकी बोधीवाला लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म की कहानी एक छोटे और खुशहाल परिवार से होती है। चार्टर्ड अकाउंटेंट कबीर (अजय देवगन) अपनी पत्नी ज्योति (ज्योतिका), बेटे ध्रुव (अंगद राज) और बेटी जानकी (जानकी बोधीवाला) के साथ छुट्टियां मनाने जाता है, तभी रास्ते में उसे एक अंजान शख्स वनराज (आर माधवन) मिलता है, जो कबीर की बेटी को कुछ खिलाकर उसे वश में कर लेता है। फिर वह कबीर के फार्महाउस में पहुंच जाता है, जहां वह जानकी को जो भी आदेश देता है, वो सभी आदेशों का पालन करती है।

क्या चाहता है वनराज?

वनराज चाहता है कि कबीर खुद अपनी बेटी को उसके साथ जाने की अनुमति दे। कबीर के ऐसा न करने पर वह उसके परिवार को परेशान करता है। वनराज खुद को भगवान कहता है और कबीर को मजबूर करता है। इस बीच वह जानकी से जो कुछ कराता है, कबीर का पूरा परिवार हिल जाता है। वनराज अपने मंसूबों में कामयाब होता है या नहीं, ये जानने के लिए आप शैतान देख सकते हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

कैसी है फिल्म?

शैतान का निर्देशन विकास बहल ने किया है। शानदार, सुपर 30 और क्वीन जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके विकास बहल ने पहली बार सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर में आथ आजमाया और इसमें भी वह सफल रहे उन्होंने अपनी इस फिल्म से दर्शकों को खूब डराया भी और हैरान भी किया। फिल्म की कहानी इतनी जबरदस्त है कि दर्शक चाहकर भी बीच में ये फिल्म छोड़ नहीं पाते हैं। इस फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म 60-65 करोड़ के बजट में बनी है और इसने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 211 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और सुपरहिट साबित हुई।

ये भी पढ़ेंः हिट सीरियल में किया साइड रोल, एक सीरीज ने बदली किस्मत, कभी पैसा लगाने से डरते थे मेकर्स, बना नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला एक्टर

बड़ी-बड़ी आंखें और गजब अदाएं, बेहद खूबसूरत हैं खूंखार विलेन रंजीत की बेटी दिव्यंका, फिटनेस और एडवेंचर की हैं दीवानी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp