digital products downloads

किलकारी संग विवियन डिसेना वापसी, महीनों गायब रहने के बाद एक्टर ने दी खुशखबरी

किलकारी संग विवियन डिसेना वापसी, महीनों गायब रहने के बाद एक्टर ने दी खुशखबरी

टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता और ‘बिग बॉस 18’ के चर्चित कंटेस्टेंट विवियन डीसेना के फैंस के लिए एक बेहद स्पेशल खबर सामने आई है। विवियन और उनकी पत्नी नौरान एली ने अपने दूसरे बच्चे  इस दुनिया में स्वागत किया है। लंबे समय से सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने के बाद, विवियन ने इस खुशखबरी को अपनी सोशल मीडिया फैमिली के साथ साझा किया और इसी के साथ ही उनका लंबा ब्रेक भी खत्म हुआ। अभिनेता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक बेहद भावुक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि वह कुछ समय के लिए रडार से बाहर क्यों थे। 

मनोरंजन जगत से बधाइयों का तांता

उन्होंने लिखा, ‘कुछ कहानियों की घोषणा नहीं की जाती, उन्हें पहले जिया जाता है। खामोशी ने बहुत कुछ कह दिया… हमारा साम्राज्य अब और बड़ा हो गया है… और इस बार एक राजकुमार आया है।’ विवियन ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में केवल ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ लिखकर ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। इससे साफ हो गया कि वो बेटे के पापा बने हैं। पहले ही वो एक बेटी के पिता हैं। जैसे ही विवियन ने पिता बनने की खबर साझा की, उनके कमेंट सेक्शन में बधाइयों और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई।

यहां देखें पोस्ट

रुबीना दिलैक का रिएक्शन

विवियन के इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन पर जमकर प्यार बरसाया। मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘ओह माय गॉड! बहुत सुंदर… बधाई हो।’ वहीं यामिनी मल्होत्रा और कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने भी लाल दिल वाले इमोजी के साथ कपल को इस नई शुरुआत के लिए ढेर सारी दुआएं दीं। विवियन के चाहने वाले इस खबर से बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को काफी गुप्त रखना पसंद करते हैं।

विवियन और नौरान की प्रेम कहानी

नौरान एली से पहले विवियन की शादी वाहबिज दोराबजी से हुई थी, लेकिन 2021 में कानूनी रूप से उनका तलाक हो गया। इसके बाद विवियन की जिंदगी में मिस्र की पूर्व पत्रकार नूरन एली आईं। दोनों ने साल 2022 में शादी की थी। इस जोड़े की पहले से एक बेटी है, जिसका नाम लयान विवियन डीसेना है। ‘बिग बॉस 18’ के दौरान विवियन ने अपनी और नौरान की पहली मुलाकात का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी मुलाकात पूरी तरह से पेशेवर थी। नौरान को उनका इंटरव्यू लेना था, लेकिन विवियन ने उन्हें चार महीने तक इंतजार करवाया। तंग आकर नौरान ने उन्हें अनप्रोफेशनल तक कह दिया था, जिसके बाद विवियन ने तुरंत जवाब दिया और अगले 48 घंटों में इंटरव्यू तय हुआ। यहीं से उनकी बातचीत शुरू हुई और वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए।

करियर का ग्राफ

विवियन डीसेना भारतीय टेलीविजन के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने ‘कसम से’, ‘प्यार की ये एक कहानी’, ‘मधुबाला-एक इश्क एक जुनून’, ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ और ‘सिर्फ तुम’ जैसे सुपरहिट धारावाहिकों के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। इसके अलावा उन्होंने ‘झलक दिखला जा 8’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’ जैसे रियलिटी शोज में भी अपनी जांबाजी और हुनर का प्रदर्शन किया है। वर्तमान में वे अपनी पितृत्व की खुशियों और परिवार के साथ समय बिताने का आनंद ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका का बेटे के लिए दिखा प्रोटेक्टिव अंदाज, भीड़ के बीच किया कुछ ऐसा, बोले लोग- नई मम्मी का प्यार

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp