
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर ‘कॉकटेल 2’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। कृइस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है, जिन्होंने 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर फिल्म के पहले भाग का निर्देशन किया था। जब से फिल्म का ऐलान हुआ है, दर्शकों के बीच इसे लेकर हलचल मची हुई है। मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ के साथ इस फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पान्स मिला। फिल्म 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यानी अभी दर्शकों को इस फिल्म के लिए 2 महीने का इंतजार करना होगा। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले, निर्माता दर्शकों को एक जबरदस्त सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं। मेकर्स 8 अप्रैल को फिल्म के गाने ‘जब तलक’ का पहला लुक जारी करने की तैयारी में हैं। इसके अलावा, फिल्म के मुख्य कलाकारों के नाम भी सामने आ चुके हैं।
कॉकटेल 2 के गाने का फर्स्ट लुक कल जारी होगा
गाने का ऐलान करते हुए मेकर्स ने फिल्म में तीनों कलाकारों के नामों से भी पर्दा उठा दिया है। कृति सेनन कॉकटेल 2 में एली के किरदार में नजर आएंगी, उनके बाद रश्मिका मंदाना दीया का किरदार निभाएंगी। वहीं शाहिद कपूर का नाम फिल्म में कुणाल है। उनके गाने ‘जब तलाक’ की पहली झलक बुधवार, 8 अप्रैल को जारी होगी। मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म के नए कैरेक्टर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “जब तलक का फर्स्ट लुक कल आ रहा है! तब तलक, मिलिए गैंग से, आप सभी खूबसूरत लोग कुणाल, दीया, एली और कॉकटेल2।”
कॉकटेल 2 का फर्स्ट लुक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ जारी किया गया
कृति सैनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर स्टारर ‘कॉकटेल 2’ का फर्स्ट लुक सिनेमाघरों में चल रही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ दिखाया गया था, जिससे दर्शकों को फिल्म की दुनिया की एक झलक मिली। इसमें कृति सैनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना बिल्कुल नए अवतार में नजर आए और इसने तुरंत सबका ध्यान आकर्षित किया। कई ने तो फिल्म के तीनों कलाकारों के लुक देखने के बाद यहां तक कह दिया कि ये फिल्म में मेकर्स ने हॉलीवुड तड़का लगा दिया है। अब गाने का फर्स्ट लुक आखिरकार 8 अप्रैल को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।
कॉकटेल 2 की शूटिंग जनवरी 2026 में हो गई थी पूरी
31 जनवरी को ‘कॉकटेल 2’ के निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म निर्माता होमी अदजानिया ने सेट से एक खुशनुमा तस्वीर साझा की, जिसमें कॉकटेल 2 की पूरी टीम शूटिंग पूरी होने का जश्न मनाती नजर आई। तस्वीर में शाहिद, रश्मिका, कृति सैनन और होमी अदजानिया एक साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर लिखा था, “फिल्म रैप। लव यू फूल्स। खूब मजा आया!” कैप्शन में निर्देशक ने लिखा, “कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी हो गई है। शायद मैं पक्षपाती हूं, लेकिन ये फिल्म कुछ खास लग रही है। मेरी शानदार टीम और कलाकारों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मेरी बेतुकी हरकतों को बर्दाश्त किया। आप सभी को प्यार।”कॉकटेल 2 का निर्माण दिनेश विजयन ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited





