digital products downloads

कौन हैं थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम? कभी रोज लिखती थीं चिट्ठियां

कौन हैं थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम? कभी रोज लिखती थीं चिट्ठियां

Image Source : INSTAGRAM/@SANGEETHAVIJAY__OFFICIAL
विजय और संगीता सोरनालिंगम।

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं। एक तरफ सुपरस्टार पूर्ण रूप से राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं तो दूसरी तरफ उनकी आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। अब विजय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं। थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने हाल ही में चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। कथित तौर पर संगीता ने अपनी याचिका में विजय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगीता सोरनलिंगम ने 27 फरवरी, 2026 को विजय से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। लेकिन, अब तक विजय की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। विजय की पत्नी संगीता आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन अपने इस कदम के बाद चर्चा में आ गई हैं। तो चलिए आपको थलापति विजय की पत्नी के बारे में बताते हैं।

27 साल बाद रिश्ते में दरार

संगीता और विजय ने स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 की धारा 27(1) (a) के तहत तलाक की अर्जी दी है। दोनों 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे जेसन संजय और दिव्या शाशा भी हैं, लेकिन अब शादी के 27 साल बाद विजय और संगीता सोरनालिंगम का रिश्ता अब मुसीबतों में घिर चुका है। संगीता ने सुपरस्टार से अलग होने का फैसला किया है और इसके लिए उन्होंने अर्जी भी दे दी है। अब थलापति विजय के फैन संगीता के बारे में जानने को बेताब हैं।

कौन हैं संगीता सोरनालिंगम?

संगीता सोरनालिंगम यूं तो थलापति विजय की पत्नी के रूप में जानी जाती हैं, लेकिन इसके अलावा भी उनकी अपनी अलग पहचान रही है। संगीता श्रीलंका के जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट की बेटी हैं और UK में पली बढ़ी हैं। हालांकि, उनके बारे में ज्यादा डिटेल पब्लिक डोमेन में मौजूद नहीं है। थलापति विजय ने 1992 में ‘नालैया थीरपु’ से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था और इसके बाद कई हिट फिल्में दीं और सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी एक बड़ा फैन बेस बना लिया। उनकी पहली हिट फिल्म ‘पूवे उनक्कागा’ की कामयाबी ने उन्हें उनकी होने वाली जीवनसाथी से भी मिलाया। फिल्म की कामयाबी के बाद विजय चेन्नई में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जहां एक फैन गर्ल उनके पास आई और उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की और यही फैन गर्ल आगे चलकर विजय की जीवन संगिनी बनीं। ये फैनगर्ल कोई और नहीं बल्कि संगीता सोरनालिंगम ही थीं।

पब्लिक लाइफ से दूर रहती हैं संगीता

संगीता, विजय से काफी इंप्रेस थीं। पहली ही मुलाकात से दोनों की दोस्ती हो गई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। विजय ने संगीता को अपने माता-पिता से मिलाया और फिर कुछ महीने बाद फिर उन्होंने संगीता को अपने पेरेंट्स से मिलाया। विजय के पेरेंट्स भी संगीता से इंप्रेस थे। दूसरी मीटिंग के दौरान, विजय के पिता ने सीधे-सीधे संगीता से पूछ लिया कि क्या वह उनकी बहू बनने में इंटरेस्टेड हैं? संगीता ने ये प्रपोजल स्वीकार कर लिया और फिर संगीता के भी पेरेंट्स से कन्फर्मेशन मिलने के बाद दोनों 25 अगस्त 1999 में शादी के बंधन में बंध गए। भले ही एक सुपरस्टार की पत्नी हैं, लेकिन वह लाइम लाइट से हमेशा से दूर ही रही हैं। यही नहीं, विजय के बच्चे भी लाइमलाइट स दूर रहते हैं। 

थलापति विजय की आखिरी फिल्म है ‘जन नायकन’

विजय इन दिनों अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर चर्चा में हैं, जो अभी भी अधर में लटकी है। कानूनी लड़ाई हारने के बाद फिल्म निर्माताओं ने इसे सेंसर बोर्ड से मंजूरी के लिए दोबारा भेजा है। गौरतलब है कि 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म की अभी तक कोई आधिकारिक रिलीज तिथि तय नहीं हुई है। अब देखना यह है कि विजय की आखिरी फिल्म कब रिलीज होगी, क्योंकि वे आजकल पूरी तरह से राजनीति में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ेंः विवादों में फंसकर भी द केरल स्टोरी 2 ने उड़ाया गर्दा, जानें कितनी रही बोहनी?


‘रामायण’ की सीता बनीं सासू मां, बेटी ने रचाई शादी, दीपिका चिखलिया ने मंडप से दिखाई दूल्हा-दुल्हन की झलक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp