digital products downloads

कौन हैं मधुरजीत सरघी? धुरंधर 2 में बनीं रणवीर सिंह की मां, दीपिका संग भी किया काम

कौन हैं मधुरजीत सरघी? धुरंधर 2 में बनीं रणवीर सिंह की मां, दीपिका संग भी किया काम

आदित्य धर के निर्देश में बनी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर हलचल तेज हो गई थी। ट्रेलर में जसकीरत सिंह की झलक देखने को मिली, लेकिन ट्रेलर में जसकीरत के हमजा बनने की वजह स्पष्ट नहीं की गई। लेकिन, अब फिल्म रिलीज हो गई है और धुरंधर 2 में जसकीरत सिंह रंगी के हमजा बनने की वजह भी सामने आ गई है। फिल्म की रिलीज के बाद अब इसमें नजर आए कलाकारों की चर्चा भी तेज हो गई है, खासतौर पर जसकीरत सिंह रंगी के परिवार की। धुरंधर 2 में नजर आईं मधुरजीत सरघी भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, जिन्होंने रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाया है।

कौन हैं मधुरजीत सरघी?

मधुरजीत सरघी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। खास बात तो ये है कि मधुरजीत शुरुआत से ही अभिनय की दुनिया से जुड़ी रही हैं। मधुरजीत के पिता हरजीत सिंह, पीएचडी स्कॉलर, दूरदर्शन के पूर्व कर्मचारी और पंजाबी फिल्म निर्माता हैं, जबकि उनकी मां तेजिंदर कौर रिटायर्ड प्रोफेसर, गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर हैं। जालंधर से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएट मधुरजीत सरघी ने कॉलेज के दिनों में ही अभिनय शुरू कर दिया था। इसी दौरान उन्होंने थिएटर को और अधिक गंभीरता से लेना शुरू किया और फिर फुल टाइम एक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू कर दिया।

मधुरजीत सरघी के पति कौन हैं?

मधुरजीत सरघी ने अपने बचपन के दोस्त अनुराग सिंह से शादी की है। अनुराग सिंह फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के निर्देशक हैं। इससे पहले अनुराग सिं ने ‘केसरी’, ‘जट्ट एंड जूलियट’, ‘जट्ट एंड जूलियट 2’, ‘पंजाब 1984’ और ‘जुग जुग जीयो’ जैसी कई अन्य फिल्मों का भी निर्देशन किया है। मधुरजीत और अनुराग की मां विश्वविद्यालय में एक ही विभाग में काम करती थीं। एक इंटरव्यू में मधुरजीत ने बताया था कि जब उनका जन्म हुआ अनुराग तीन साल के थे और उन्हें देखने अपनी मां के साथ अस्पताल भी गए थे।

दीपिका से लेकर प्रियंका तक के साथ किया काम

मधुरजीत ‘धुरंधर 2’ में अपनी भूमिका को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन इससे पहले भी वह कई दमदार भूमिकाएं निभा चुकी हैं। रणवीर की फिल्म से पहले वह उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ में भी नजर आई थीं। उन्होंने 2020 में आई फिल्म छपाक में अर्चना बजाज का किरदार निभाया है, जो एसिड अटैक पीड़िता मालती (दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत) की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाली एक संवेदनशील और दृढ़ निश्चयी वकील हैं। इसके अलावा वह ऋतिक रोशन प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘अग्निपथ’ में भी नजर आई थीं।

धुरंधर 2 में मधुरजीत सरघी की उपस्थिति

धुरंधर 2 में मधुरजीत सरघी ने रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी की मां का किरदार निभाया है। पाकिस्तान में अपना मिशन पूरा करने के बाद, जसकीरत भारत लौटता है और अजय सान्याल (आर माधवन) से मिलता है। इसके बाद, वह एअपने परिवार से मिलने पठानकोट वापस जाता है। जसकीरत के वेश में, वह दूर से अपनी मां और बहन को देखता है। वह अपने भावों को रोक नहीं पाता; जैसे ही वह उनके पास जाने का प्रयास करता है, उसकी आंखों में आंसू भर आते हैं। हालाँकि, अंततः वह उनसे मिले बिना ही वहां से जाने का फैसला करता है। भारत में, अपनी मां और बहन के इतने करीब होने के बावजूद, वह उनसे मिल नहीं पाता। ऐसा लगता है मानो उसका अतीत उसे एक बार फिर वापस खींच रहा हो।

ये भी पढ़ेंः साउथ स्टार्स के बीच ‘धुरंधर 2’ का बोलबाला, 850 करोड़ी फिल्म के हीरो ने भी की तारीफ, पहले से आखिरी सीन तक पर हारे दिल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp