
हनुमानकाइंड।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ कई वजहों से चर्चा में रही। इसकी कहानी और कलाकारों के साथ-साथ गानों ने भी खूब धूम मचाई और खासतौर पर फिल्म के टाइटल ट्रैक को काफी पसंद किया गया। धुरंधर के टाइटल ट्रैक को रैपर हनुमानकाइंड, सुधीर यदुवंसी, शाश्वत सचदेव, जैस्मिन सैंडलस और रंजीत कौर ने गाया है। अब इसी टाइटल ट्रैक से लाइमलाइट लूटने वाले हनुमानकाइंड ने हाल ही मं कोलंबो में खेले गए ICC टी20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले में भी परफॉर्मेंस दी और खचाखच भरे स्टेडियम में समा बांध दिया। इस मुकाबले के बाद हनुमानकाइंड काफी चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर हर तरफ छाए हैं।
कौन हैं हनुमानकाइंड?
हनुमानकाइंड एक जाने-माने रैपर और सिंगर हैं, जो अपने 2024 के गाने ‘Big Dawgs’ की अपार सफलता के बाद इंटरनेट पर छा गए हैं। इस गाने की वैश्विक सफलता ने हनुमानकाइंड को जबरदस्त पहचान दिलाई। गायक-रैपर पिछले दिनों ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक को लेकर भी चर्चा में रहे, जिसके साथ उन्होंने बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की है। उन्हें अपने इस गाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी प्रशंसा मिली है।
क्या है हनुमानकाइंड का असली नाम?
कोलंबो में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से छा जाने वाले हनुमानकाइंड का असली नाम सूरज चेरुकट्ट है और वह केरल के रहने वाले हैं। एक शानदार रैपर होने के साथ-साथ हनुमानकाइंड गायक और गीतकार भी हैं और अब भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर सुर्खियो में हैं। इस दौरान उन्होंने अपने हिट नंबर ‘बिग डॉग्स’ गाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा, लेकिन धुरंधर के हिट ट्रैक पर परफॉर्मेंस नहीं दी।
विवाद से डरे हनुमानकाइंड?
दरअसल, क्रिकेट मैच से पहले उम्मीद की जा रही थी कि हनुमानकाइंड ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर भी परफॉर्म कर सकते हैं, लेकिन सिंगर ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपना हिट गाना Big Dawgs तो गाया, लेकिन धुरंधर के टाइटल ट्रैक से बचकर निकल गए। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्होंने किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए ऐसा किया है? दरअसल, ‘धुरंधर’ को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि रैपर किसी भी तरह के विवाद में नहीं फंसना चाहते थे, इसलिए उन्होंने धुरंधर के टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म नहीं किया।
ये भी पढ़ेंः झड़े बाल, बढ़ा वजन, अजीबोगरीब हाल में स्पॉट किए गए राजकुमार राव, वीडियो देख बोले फैंस- क्या हाल बना लिया है
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



