digital products downloads

क्या ओटीटी बदल सकती है महफ्लॉप फिल्म की किस्मत?

क्या ओटीटी बदल सकती है महफ्लॉप फिल्म की किस्मत?

Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB
इक्कीस

सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, अगस्त्या नंदा की वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ ने अब ओटीटी पर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

‘इक्कीस’ परम वीर चक्र प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति, द्वितीय लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की जीवनकथा पर आधारित एक युद्धकालीन फिल्म है। फिल्म में जयदीप अहलावत, विवान शाह, सिमर भाटिया, सुहासिनी मुले, सिकंदर खेर और राहुल देव भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप रही थी। तारीफों के बाद भी इस फिल्म ने कोई खास कमाई नहीं कर पाई थी। अब देखना होगा कि क्या फिल्म ओटीटी पर आने के बाद अपनी किस्मत बदल सकती है या नहीं। 

अमिताभ बच्चन ने की थी तारीफ

फिल्म देखने के बाद, मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अपने पोते अगस्त्य की प्रशंसा करते हुए एक भावपूर्ण टिप्पणी लिखी। अगस्त्या के जन्म से लेकर बड़े पर्दे पर उन्हें देखने तक की कुछ दुर्लभ यादों को ताजा करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘भावनाएं उमड़ पड़ती हैं। आज रात भी ऐसा ही होता है जब आप पोते को ‘इक्कीस’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देखते हैं। वह समय जब उनकी मां श्वेता को प्रसव पीड़ा के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया जा रहा था। उनका जन्म कुछ ही घंटों बाद उन्हें गोद में लेना और यह चर्चा करना कि क्या उनकी आंखें नीली थीं। वह समय जब वह थोड़ा बड़ा हुआ और उसे अपनी बाहों में लेना, और उसका मेरी दाढ़ी से खेलना। उसका विकास, अभिनेता बनने का उसका अंतिम व्यक्तिगत निर्णय, और आज रात उसे फिल्म के फ्रेम में देखना, हर बार जब वह फिल्म के फ्रेम में आता है तो उससे अपनी निगाहें हटा पाने में असमर्थ होना।’

फिल्म की जमकर की थी तारीफ

फिल्म में अगस्त्य के अभिनय की सराहना करते हुए बिग बी ने बताया कि कैसे उन्होंने सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के किरदार में बिना लाग-लपेट वाली ईमानदारी का परिचय दिया। उन्होंने आगे कहा, ‘जब वो स्क्रीन पर होते हैं, तो आप सिर्फ उन्हें ही देखते हैं और ये किसी दादाजी की आवाज नहीं है, बल्कि सिनेमा के एक अनुभवी दर्शक की आवाज है और फिल्म अपनी प्रस्तुति, लेखन, निर्देशन में त्रुटिहीन है और जब ये खत्म होती है। तो आंखें खुशी और गर्व के आंसुओं से भर जाती हैं। कुछ बोल पाने की शक्ति नहीं रहती, खामोशी में। वो खामोशी जो सिर्फ मेरी है, मेरी समझ की, किसी और की नहीं।’

ये भी पढ़ें- ‘मेरे प्यारे पति’, रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा की शादी की शेयर की तस्वीरें, प्रेम रंग में डूबा फिल्मी जोड़ा

ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या गिरफ्तार, फिल्म डायरेक्टर को किडनैप करने की प्लानिंग में शामिल होने का लगा आरोप

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp