
26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे विजय-रश्मिका।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने जब से अपने रिश्ते और शादी की खबर को ऑफिशियल किया है, इनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोमवार, 23 फरवरी को रश्मिका और विजय उदयपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर दोनों की झलक देखने को मिली। दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसमें कुछ करीबी दोस्त और परिजन शामिल होंगे। दोनों की शादी अरावली की खूबसूरत घाटियों में बसे आईटीसी होटल्स द मोमेंटोस उदयपुर में शादी करने वाले हैं। रश्मिका-विजय के फैंस ने इसे ‘वेडिंग ऑफ VIROSH’ नाम दिया है। इस बीच चलिए आपको रश्मिका मंदाना के ससुरालवालों यानी विजय देवरकोंडा के परिवार के बारे में बताते हैं।
कौन हैं रश्मिका के होने वाले ससुरजी?
रश्मिका मंदाना के होने वाले ससुरजी, यानी विजय देवरकोंडा के पिता के बारे में बात करें तो विजय के पिता का नाम देवरकोंडा गोवर्धन राव है। कम ही लोग जानते हैं कि देवरकोंडा गोवर्धन राव भी फिल्मी दुनिया में ही एक्टिव हैं और साउथ सिनेमा का एक जाना-माना नाम हैं। जी हैं, विजय देवरकोंडा के पिता भी फिल्मी हस्ती ही हैं, वह साउथ सिनेमा के एक मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने बेटे यानी विजय देवरकोंडा के साथ मिलकर 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पक विमानम’ को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज का निर्देशन किया है।
क्या करती हैं होने वाली सासू मां?
रश्मिका मंदाना की होने वाली सासू मां भी अपने फील्ड का महारथी हैं। रश्मिका की होने वाली सास और विजय की मां का नाम माधवी देवरकोंडा है, जो एक सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर माधवी की झलक देखने को मिलती रहती है। खुद विजय भी अक्सर अपनी मां के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और अपनी होने वाली बहू रश्मिका के साथ भी माधवी खूबसूरत बॉन्ड शेयर करती हैं। वह कई इवेंट्स में रश्मिका के साथ नजर आ चुकी हैं।
क्या करते हैं आनंद देवरकोंडा?
वहीं रश्मिका के होने वाले देवर और विजय देवरकोंडा के भाई की बात करें तो उनका नाम आनंद देवरकोंडा है। आनंद, विजय से छोटे हैं और किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आनंद देवरकोंडा खुद भी अपने भई की तरह एक्टिंग फील्ड में अपने कदम जमा रहे हैं। वह तेलुगु सिनेमा के उभरते सितारों में से एक हैं। यानी रश्मिका के होने वाले ससुराल के सभी सदस्य अपने-अपने फील्ड की जानी-मानी शख्सियत हैं और अब सभी रश्मिका का अपने घर में स्वागत करने के लिए बेताब हैं।
ये भी पढ़ेंः क्यों अलग होती हैं संजय लीला भंसाली की फिल्में? इन 5 कारणों में छुपा है उनका जादू, क्या है सीक्रेट फॉर्मूला
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



