digital products downloads

क्या ‘धुरंधरः द रिवेंज’ के बाद ‘धुरंधर 3’ की तैयारी में हैं आदित्य धर?

क्या ‘धुरंधरः द रिवेंज’ के बाद ‘धुरंधर 3’ की तैयारी में हैं आदित्य धर?

Image Source : INSTAGRAM/@ADITYADHARFILMS
आदित्य धर के पोस्ट ने मचाई हलचल।

आदित्य धर की ‘धुरंधरः द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है। ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से है, जो कल यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन, जो लोग 19 मार्च तक का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए मेकर्स की ओर से आज धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू भी आयोजित किए गए हैं। फिल्म के पेड प्रीव्यू से पहले अब ‘धुरंधर 2’ के डायरेक्टर का पोस्ट चर्चा में है, जिसमें उन्होंने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि वह फिल्म का स्पॉइलर शेयर न करें। लेकिन, इस पोस्ट से ज्यादा इसके कैप्शन ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। पोस्ट का कैप्शन देखने के बाद कई लोग इस सोच में पड़ गए हैं कि क्या आदित्य धर ने इस पोस्ट के साथ ही फिल्म के अगले भाग की ओर भी इशारा कर दिया है। आदित्य धर के पोस्ट के चलते ‘धुरंधर 3’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

आदित्य धर का पोस्ट

आदित्य धर ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘डियर, असाधारण धुरंधर फैमिली, 5 दिसंबर 2025 को धुरंधर विश्व भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। और तब से, आपने हमारी फिल्म को सिर्फ देखा ही नहीं, बल्कि इसे ढेर सारा प्यार भी किया। आपने इसे जिया है। आपने हर छोटी से छोटी बात की तारीफ की, हर पल पर चर्चा की, इसे बार-बार देखा, और ऐसी चीजें देखीं जिनके बारे में मैंने भी कभी सोचा भी नहीं था कि कोई उन्हें देखेगा। इसलिए जब हम ‘धुरंधर द रिवेंज’ बनाने बैठे, तो हमें एक बात पूरी निश्चितता के साथ पता थी थी और वो ये कि हमें आपको चौंकाना था। हमें आपको ऐसी भावनाएं महसूस करानी थीं जिनके लिए आप तैयार नहीं थे। गहराई  और ईमानदारी के साथ। यह कभी आसान नहीं होता, लेकिन आपके लिए, हमने अपनी पूरी कोशिश की है। हमने धुरंधर द रिवेंज में अपना दिल लगा दिया है ताकि आप हर मोड़, हर भावना को ठीक उसी तरह अनुभव कर सकें जैसे इसे महसूस किया जाना चाहिए। एक थिएटर में, अंधेरे में, दोस्तों, परिवार और यहां तक ​​कि अजनबियों से घिरे हुए, हर कोई एक जैसी भावनाओं को महसूस कर रहा हो। फिल्मों का अनुभव इसी तरह होना चाहिए। किसी के फोन पर धुंधली तस्वीर में नहीं। इसलिए, मेरी आपसे एक ही दिली और विनम्र विनती है कि कृपया कहानी के स्पॉइलर साझा न करें!’

कैप्शन पर टिकी फैंस की निगाहें

आदित्य धर के इस पोस्ट के सामने आते ही कई यूजर्स की नजर पोस्ट के कैप्शन पर पड़ी, जिसे देखने के बाद कई ने ये अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि हो न हो आदित्य धर ने ‘धुंरधर 3’ की ओर भी इशारा कर दिया है। दरअसल, कैप्शन के जरिए आदित्य धर ने दर्शकों से निवेदन किया कि वह तब तक सीट न छोड़ें जब तक क्रेडिस रोल होना बंद न हो जाए। उन्होंने लिखा- ‘और हां, एक और बात। जब तक फिल्म के क्रेडिट्स चलना बंद न हो जाएं, तब तक अपनी सीटों से न उठें।’ इसी के साथ उन्होंने ब्लिंक आई वाला इमोजी भी इस्तेमाल किया है।

क्या धुरंधर का तीसरा भाग आने वाला है?

पोस्ट का कैप्शन देखते ही ज्यादातर यूजर यही पूछ रहे हैं कि क्या ‘धुरंधर’ की कहानी ‘धुरंधरः द रिवेंज’ पर खत्म न करके मेकर्स इसका तीसरा भाग लाने वाले हैं? एक ने कमेंट में लिखा- ‘क्या ये धुरंधर 3 की ओर इशारा है?’ एक अन्य ने लिखा- ‘धुरंधर 3 रोलिंग’। एक ने लिखा- ‘अब तो इंतजार मुश्किल होता जा रहा है, लगता है तीसरा पार्ट भी आने वाला है।’ बता दें, ‘धुरंधर’ की रिलीज से पहले भी मेकर्स ने किसी को भनक तक नहीं लगने दी थी कि इसका सीक्वल भी आने वाला है। लेकिन, क्रेडिट्स के दौरान दूसरे भाग का ऐलान करके दर्शकों ने फैंस को हैरान और खुश कर दिया।

ये भी पढ़ेंः संसद पहुंचा ‘सरके चुनर’ विवाद, केंद्रीय मंत्री बोले- ‘गाना बैन कर दिया’, नोरा ने भी ली राहत की सांस


Dhurandhar 2 के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, आखिरी 2 घंटों में कई प्रीमियर शो रद्द, वजह आई सामने

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp