
बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत के बाद से ही पूरे बंगाली सिनेमा में हलचल मची हुई है। 29 मार्च को अभिनेता की ओडिशा के तलसारी बीच पर डूबने से मौत हो गई। वह चर्चित बंगाली सीरियल ‘भोलेबाबा पार करेगा’ की शूटिंग के सिलसिले में तलसारी बीच पहुंचे थे, जहां शूटिंग के दौरान ही वह समुद्र में डूब गए। अब इस मामले में राहुल बनर्जी की पत्नी प्रियंका सरकार ने ओडिशा में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राहुल बनर्जी की मौत से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई लोग दुखी हैं और हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच जारी है।
राहुल बनर्जी की पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत
राहुल अरुणोदय बनर्जी की पत्नी प्रियंका सरकार ने उनकी मौत के मामले में ओड़िशा में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जांच प्रारंभिक चरण में है। बालासोर पुलिस इस पूरे मामले का सच पता करने की कोशिश में जुटी है कि राहुल की मौत डूबने से हुई या फिर किसी साजिश के तहत। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर्स आर्टिस्ट फोरम के सदस्य अनिश्चितकाल हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं।
7 अप्रैल को अनिश्चितकालीन हड़ताल
इस बीच, बंगाली मनोरंजन उद्योग ने राहुल अरुणोदय बनर्जी की मृत्यु पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कलाकारों ने अभिनेता के निधन के बाद सेट पर बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग करते हुए 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। 5 अप्रैल को पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर्स आर्टिस्ट्स फोरम ने बैठक की, जिसमें एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी सहित इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। निर्देशक, निर्माता से लेकर टेलीविजन चैनल के प्रतिनिधि तक इस बैठक में उपस्थित रहे।
इससे पहले हुआ विरोध मार्च
हड़ताल की घोषणा से पहले 5 अप्रैल को कोलकाता में विरोध प्रदर्शन भी हुए, जिसमें फिल्म और टेलीविजन जगत के सदस्य शामिल हुए और बनर्जी की मृत्यु के लिए जवाबदेही और न्याय की मांग की। एनआई के अनुसार, राहुल अपनी को-आर्टिस्ट श्वेता मिश्रा के साथ शो की शूटिंग कर रहे थे। तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह समुद्र की लहरों में समा गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
ये भी पढ़ेंः ‘धुरंधर 2′ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, भारत में 1000 करोड़ पार, 18वें दिन वर्ल्डवाइड रहा इतना कलेक्शन
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




