digital products downloads

क्यूट बेटी के बाप हैं बादशाह, 8 साल चली थी पहली शादी, ईशा से कम हसीन नहीं पहली पत्नी

क्यूट बेटी के बाप हैं बादशाह, 8 साल चली थी पहली शादी, ईशा से कम हसीन नहीं पहली पत्नी

रैपर बादशाह की दूसरी शादी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उनकी दूसरी पत्नी की खूबसूरती की चर्चाएं हो रही हैं। बीते दिनों तस्वीरें सामने आईं, जिससे खुलासा हुआ कि रैपर ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से दूसरी शादी कर ली है। शादी बेहद सादगी से की गई, जिसमें परिवार के चंद लोग ही शामिल हुए। सामने आई झलकियों में ईशा पंजाबी ब्राइड की तरह सुर्ख लाल सूट में नजर आईं। सीक्रेट वेडिंग को लेकर फैंस थोड़ा हैरान जरूर हुए, लेकिन रैपर को बधाइयां भी दीं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद ईशा रिखी के साथ लोगों ने बादशाह की पर्सनल लाइफ के बारे में भी खंगालना शुरू कर दिया और लाइमलाइट से कोसों दूर रहने वाली उनकी पहली पत्नी के बारे में बातें करने लगे। लोग जानना चाह रहे हैं कि उनकी पहली वाइफ कौन थीं।

कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी

बादशाह की पहली पत्नी का नाम जैस्मिन मसीह है। जैस्मिन क्रिश्चियन धर्म की हैं और पंजाब के जालंधर जिले की रहने वाली हैं। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी और इसके बाद ही दोनों करीब आ गए थे। बताया जाता है कि कुछ मुलाकातों और चंद दिनों की डेटिंग के बाद ही दोनों ने शादी का मन बना लिया था। शादी के बाद दोनों के बीच दूरियां आने लगी और इसकी वजह रिलीजियस डिफ्रेंसेज थे। दोनों के रहन-सहन पूरी तरह अलग थे जिसके चलके जैस्मिन, बादशाह के परिवार में घुलमिल नहीं पाईं और उन्होंने अलग होने का मन हवा लिया।

Image Source : BADSHAH INSTAGRAMबादशाह और जैस्मिन।

तलाक के बाद बेटी संग कहां रहती हैं पहली पत्नी?

जलंधर की रहने वाली जैस्मिन का ज्यादा वक्त विदेश में बीता था और बादशाह का परिवार भारत में रहता था। धीरे-धीरे दोनों के लिए एक-दूसरे के साथ रहने मुश्किल हो गया और काफी झगड़ों के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। दोनों चीजों को सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन वो और उलझ गईं और साल 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया। साल 2017 में दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बने थे। अब जैस्मिन बेटी जेसेमी ग्रेस के साथ लंदन में रह रही हैं।

badshah daughter

Image Source : BADSHAH INSTAGRAMबादशाह की बेटी।

शादी के आधिकारिक ऐलान का इंतजार

बादशाह फिलहाल अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। कपल की शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर भले ही सामने आ गई हैं, लेकिन दोनों ने अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। फैंस को फिलहाल कपल की तरफ इंस्टाग्राम पोस्ट का इंतजार है। दोनों बीते चार साल से रिलेशन में थे और अब इस रिश्ते को दोनों ने नाम दिया है। ईशा रिखी पेशे से एक्ट्रेस हैं और पंजाबी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। ईशा की मां पूनम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: ‘वो मुझे छूता था’, वायरल गर्ल मोनालिसा ने उस डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप जिसने बनाया हीरोइन, रो-रोकर खोली सनोज मिश्रा की पोल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp