digital products downloads

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के स्पिनऑफ में दिखेंगी स्मृति ईरानी, बताया क्या है सच

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के स्पिनऑफ में दिखेंगी स्मृति ईरानी, बताया क्या है सच

स्मृति ईरानी ने अपने मशहूर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से सालों तक छोटे पर्दे पर राज किया। एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद अभिनेत्री इस शो के सीक्वल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के साथ वापस लौटीं। हाल ही में कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि इस शो का एक स्पिन-ऑफ भी पाइपलाइन में है। चूंकि मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया था, इसलिए स्मृति ने सोशल मीडिया पर आकर इस मामले पर सफाई दी। साथ ही यह भी खुलासा किया कि वह इसका हिस्सा होंगी या नहीं।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी का बनेगा स्पिन-ऑफ

एकता कपूर का हिट टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा एडिशन, जिसमें स्मृति ईरानी ने तुलसी विरानी के अपने आइकॉनिक किरदार को फिर से निभाया है। छोटे पर्दे पर फिर से छाई हुई हैं, जहां एक तरफ यह शो टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ इस शो के एक स्पिन-ऑफ को लेकर अफवाहें भी उड़ रही हैं, जिसका टाइटल ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ बताया जा रहा है।

Image Source : X/@SMRITIZIRANIस्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी होंगी KSBKBT स्पिन-ऑफ का हिस्सा?

इन अटकलों के बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाकर इस नई सीरीज में अपनी भागीदारी को लेकर चल रही अफवाहों को दूर कर दिया है। ईरानी ने लिखा, ‘बेहतर होगा कि आप PR कंटेंट को उन अधिकारियों से वेरिफाई कर लें, जिनके पास इसके IP राइट्स हैं। मैं क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अलावा किसी और शो से जुड़ी हुई नहीं हूं। कानूनी तौर पर किसी भी स्पिन-ऑफ प्रोग्राम में मेरी भागीदारी को ऑथराइज नहीं किया गया है, जिसके तहत मेरी इमेज या पर्सनैलिटी का इस्तेमाल किया जा सके। कृपया इसे जरूर चेक कर लें ताकि दर्शकों तक कोई गलत जानकारी न पहुंचे।’

स्मृति ईरानी का 50वां जन्मदिन

स्मृति ईरानी ने 23 मार्च को अपना 50वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उन्हें परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों ने शुभकामनाएं दीं। मनोरंजन जगत में एक अभिनेता, निर्माता और मशहूर हस्ती के तौर पर सफल पारी खेलने के बाद स्मृति ईरानी ने 2003 में राजनीति में कदम रखा।

ये भी पढे़ं-

हीरोइन जिसकी जिद के आगे हार गए सारे संघर्ष, घर से भागकर बनी बॉलीवुड ‘क्वीन’, चुनावी मैदान में भी रहीं सफल

Dhurandhar 2: 600 करोड़ के पार ‘धुरंधर 2’, बनी बॉक्स ऑफिस किंग, ‘बाहुबली’ को छोड़ा पीछे

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp