
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की कास्ट
टीवी का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नोइना का रोल करने वाली एक्ट्रेस बरखा बिष्ट जल्द ही इस हिट शो को छोड़ने वाली हैं। 5 मार्च के होली एपिसोड में मिहिर ने अपने परिवार को वीडियो सबूत दिखाए, जिसमें नोइना के सच के बारे में पता चला है। इसके बाद सभी को पता चलाता है कि उनके बीच असल में कुछ भी नहीं हुआ था, जबकि स्मृति ईरानी का रोल निभाने वाली तुलसी ने वीडियो कॉल के जरिए यह सब देखा। बरखा बिष्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया है।
क्या बरखा बिष्ट ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ छोड़ रही हैं?
एपिसोड के अनुसार, मिहिर के नोइना को एक्सपोज करने की स्टोरीलाइन के साथ बरखा शो छोड़ सकती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी ‘क्योंकि’ की फीमेल को-स्टार्स, रितु चौधरी सेठ (शोभा), तनीषा मेहता (वृंदा), शगुन शर्मा (परी), लकी मेहता (सुचित्रा) और अदिति सनवाल (मिताली) के साथ एक फोटो पोस्ट की, जिसके बाद से अफवाहें उड़ रही है कि वह शो छोड़ने का इशारा कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए बरखा ने कहा, ‘परिवार… हमारे शो के प्रति सभी के प्यार के लिए आभारी हूं… सच में धन्य हूं!!’
तुलसी की दुश्मन का कटा पत्ता
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की बरखा बिष्ट के नए पोस्ट ने तुरंत फैंस का ध्यान खींचा, जिससे कई लोगों ने कमेंट करके पूछा कि क्या एक्ट्रेस इस शो को अलविदा कह रही हैं। इसी सीरियल में देव विरानी का रोल प्ले करने वाले नवीन प्रकाश ने कमेंट कर लिखा, ‘आपकी याद आएगी, मेरी प्यारी नोइना आंटी’, जिससे इतना तो साफ है कि वह शो से बाहर हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘नोइना बिल्कुल पसंद नहीं आई, लेकिन आपकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी है।’ दूसरे ने लिखा, ‘अब तुलसी-मिहिर की जिंदगी में खुशियां फिर से दस्तक देने वाली है।’ तीसरे कमेंट में लिखा, ‘प्रिय बरखा जी, इस नेगेटिव कैरेक्टर को आपने सच में बहुत बढ़िया निभाया। आपकी आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस सच में बहुत शानदार थी।’
बरखा बिष्ट कौन हैं?
बरखा बिष्ट, जिन्हें बरखा सेनगुप्ता के नाम से भी जाना जाता है। बरखा एक मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो हिंदी टेलीविजन, बंगाली सिनेमा और वेब सीरीज में अपने शानदार काम के लिए जानी जाती हैं। ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ से डेब्यू कर मशहूर हुईं। एक्ट्रेस ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से पहले ‘नामकरण’, ‘प्यार के दो नाम: एक राधा एक श्याम’ और ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं।
ये भी पढे़ं-
‘इतने बड़े कपड़े’, निया शर्मा बन कृष्णा अभिषेक ने की मस्ती, एक्ट्रेस के कपड़ों का उड़ाया मजाक
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



