digital products downloads

क्राइम-थ्रिलर की बाप है सच्ची घटना पर बनी ये फिल्म, पहला ही सीन देखकर दहल उठता है दिल

क्राइम-थ्रिलर की बाप है सच्ची घटना पर बनी ये फिल्म, पहला ही सीन देखकर दहल उठता है दिल

Image Source : YOUTUBE/NETFLIX INDIA
7.1 रेटिंग है इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग।

दर्शकों के दिमाग पर क्राइम-थ्रिलर अलग ही असर छोड़ती हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर में इस जॉनर के मुरीद हैं। जब भी सिनेमाघरों में या फिर ओटीटी में कोई क्राइम-थ्रिलर रिलीज होती है, दर्शकों में इसे देखने की होड़ मच जाती है। 2024 में भी एक क्राइम-थ्रिलर ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसमें बॉलीवुड का एक सीधा-सादा हीरो सीरियल किलर की भूमिका में दिखाई दिया था और इसी के साथ 2006 का दिल दहला देने वाला नोएडा का निठारी केस फिर चर्चा में आ गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं 2018 में आई ‘सेक्टर 36’ की, जिसमें विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

क्या है सेक्टर 36 की कहानी?

‘सेक्टर 36’ की कहानी प्रेम सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अमीर घर में हाउसकीपिंग की जॉब करता है, चेहरे से शांत व्यक्तित्व वाला नजर आने वाले प्रेम सिंह के साथ एक खौफनाक रहस्य जुड़ा है, वह एक क्रूर सीरियल किलर है, जो पहले तो बच्चों का शिकार करता है, फिर उनके शरीर को कई हिस्सों में बांट देता है। धीरे-धीरे कहानी एक ऐसे अंधेरे की ओर जाती है जहां भयानक और घिनौने कामों के बाद भी कोई पश्चाताप नहीं है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पता चलता है कि प्रेम सिंह अपने मालिक आकाश खुराना की करतूत को छुपा रहा है। भ्रष्टाचार और नैतिक पतन की दिल दहला देने वाली कहानी, जिसे देखते हुए दिल भर आता है। ये फिल्म 2006 के निठारी केस पर बेस्ड है, जिसे ओटीटी पर खूब देखा गया।

निठारी कांड

2006 के दौरान निठारी केस चर्चा में आया था। निठारी हत्याकांड 2005 और 2006 के बीच हुआ था और मामला दिसंबर 2006 में तब सुर्खियों में आया, जब नोएडा के निठारी गांव में एक घर के पास नाले में नरकंकाल मिले, जिससे हर तरफ हड़कंप मच गया। इसके बाद, पता चला कि जिस घर के बगल वाले नाले में नरकंकाल मिले हैं, वो कोठी मोनिंदर सिंह पंढेर की थी और सुरेंद्र कोली उसका घरेलू नौकर था।

सेक्टर 36 की आईएमडीबी रेटिंग

नेटफ्लिक्स पर मौजूद ‘सेक्टर 36’ की आईएमडीबी रेटिंग भी बेहद शानदार है। आईएमडीबी पर इसे 10 में से 7.1 रेटिंग मिली है। विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल स्टारर इस फिल्म ने अपनी डार्क कहानी और शानदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा और तारीफें हासिल कीं। बोधायन रॉयचौधरी की लिखी और आदित्य निंबालकर के निर्देश में बनी फिल्म में एडिटिंग ए. श्रीकर प्रसाद ने किया है और वास्तविक जीवन पर आधारित फिल्म निश्चित तौर पर कमजोर दिलवालों के लिए नहीं है।

ये भी पढ़ेंः ओपनिंग डे पर बवंडर बनकर छाने वाली है ‘धुरंधर 2’, एडवांस बुकिंग में ही बिके 6.1 लाख से ज्यादा टिकट

बॉलीवुड पहुंचा UP दरोगा भर्ती परीक्षा विवाद, ‘पंडित’ विकल्प पर मनोज मुंतशिर ने जताई नाराजगी, की कार्रवाई की मांग

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp