digital products downloads

‘क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज

‘क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज

ओटीटी के दौर में अच्छे कंटेंट की कोई कमी नहीं है, सस्पेंस, थ्रिलर, रोमांटिक, कॉमेडी, एक्शन और यहां तक की कोर्ट रूम ड्राम वाली फिल्में और सीरीज भी देखने को आसानी से मिल जाएंगीं। कोर्ट-कचहरी वाली फिल्मों और सीरीज में बीते दिनों लोगों की दिलचस्पी गहरी हुई है। ‘जॉली एलएलबी’, ‘द ट्रायल’ और ‘क्रिमिनल जस्टिस’ जैसी फिल्मों और सीरीज ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। लेकिन दो साल पहले एक ऐसी सीरीज ओटीटी के पर्दे पर आई जिसने कोर्ट रूम ड्रामा के साथ कॉमेडी का भी तड़का लगा दिया और ये इतना बंपर था कि इसके आगे क्या ‘जॉली एलएलबी’ और क्या ही ‘क्रिमिनल जस्टिस’। इस धांसू वेब सीरीज को IMDb पर भी 8 रेटिंग मिली है, जो साबित करती है कि ये कितनी कमाल है। इस सीरीज में कौन एक्टर है, इसकी कहानी कैसी है और इसे कहां देख सकते हैं, ये जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

क्या है कोर्ट रूम ड्राम का नाम?

अगर आप ऐसी वेब सीरीज की तलाश में हैं जिसे आप बिना पलक झपकाएं देखना चाहते हैं और इसे देखने में इतना मजा आए कि आप इसके हर मोड़ पर तालियां बजाएं तो आप सही जगह पर हैं। 8 एपिसोड वाली इस सीरीज का नाम ‘मामला लीगल है’ है। अगर अब तक आपने इसे नहीं देखा है तो ये सीरीज आपकी मस्ट वॉच लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। इस सीरीज की न केवल कहानी तगड़ी है, बल्कि इसके हर किरदार गहरी छाप छोड़ेंगे। रवि किशन से लेकर यशपाल चौधरी की दमदार एक्टिंग आपका दिल जीत लेगी।

कहानी में चलता है तोते का केस

अब आते ही सीरीज की कहानी पर जो दिल्ली के पटपड़गंज इलाके के जिला न्यायालय की है। इसमें कई अजब-गजब मुकदमे दिखाए गे हैं, जिसे सुनने के बाद आपकी हंसी रुक नहीं पाएगी। रवी किशन वकील वीडी त्यागी के रोल में है, जो कानून प्रणाली के माहिर हैं और दांव पेंच से केस जीतना जानते हैं। सीरीज में दिखाए गए केस में एक महीला केस दर्ज कराती है कि उसे तोते ने गाली दी है। इसी को लेकर वकील कोर्ट में बहस करते हैं, मजेदार दलीलें ही इस सीरीज की जान हैं जो आपको आखिर तक बांधे रखने वाली हैं।

कहानी का दूसरा पक्ष

कहानी में एक और दिलचस्प एंगल ये है कि वीडी त्यागी की इच्छा है कि वो बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। सीरीज में अनन्या श्रॉफ अहम रोल में हैं, उन्होंने नैना ग्रेवाल का किरदार निभाया है। वो हार्वर्ड से पढ़कर आई तेज तर्रार युवा वकील हैं। वो ऐसे लोगों की मदद करना चाहती हैं, जिन्हें कानूनी सहायता नहीं मिल पा रही है। वो भारतीय न्याय व्यवस्था के हालात देखकर हैरान हो जाती हैं।

कब आएगा नया सीजन

इस सीरीज का निर्देशन राहुल पांडे ने किया है। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर है और साल 2024 में रिलीज हुई थी। ये लोगों की फेवरेट बनी हुई है और इसे लोग बार-बार देखना पंसद करते हैं। IMDb पर इसकी 8 रेटिंग है और अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है, जिसका ऐलान नेटफ्लिक ने कर दिया है। नया सीजन 3 अप्रैल को स्ट्रीम होगा।

ये भी पढ़ें: बदल गई सबसे दमदार सस्पेंस थ्रिलर की रिलीज डेट, पहले दो पार्ट ने बदले सिनेमा के मायने, 7 भाषाओं में बन चुके हैं रीमेक

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्टर रणवीर सिंह पर पड़ा भारी, ‘धुरंधर 2’ में निकला गेम चेंजर, 12 साल पहले भी दिखा चुका Dhurandhar का कमाल

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp