digital products downloads

गैंगस्टर लुक में विजय देवरकोंडा तो बॉसी अंदाज में छाईं रश्मिका मंदाना

गैंगस्टर लुक में विजय देवरकोंडा तो बॉसी अंदाज में छाईं रश्मिका मंदाना

Image Source : VIRAL BHAYANI
विजय और रश्मिका।

साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने लंबे समय से चल रही शादी और रिश्ते की अफवाहों के बीच आखिरकार अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। जैसे ही दोनों ने अपनी शादी की पुष्टि की, उसी के एक दिन बाद उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कपल का एक पैपराजी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अपनी-अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। हालांकि वे अलग-अलग एंट्री करते दिखे, लेकिन दोनों के चेहरे की मुस्कान बहुत कुछ बयां कर रही थी। इसके बाद दोनों को उदयपुर के एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया।

दोनों ने दिखाया क्लासिक लुक

एयरपोर्ट पर दोनों का स्टाइलिश अंदाज भी चर्चा में रहा। रश्मिका नीले रंग के पैंट-सूट में बेहद कॉन्फिडेंट और एलिगेंट लग रही थीं। उन्होंने इसके साथ सफेद टॉप पहना था, जो उनके लुक को और निखार रहा था। बॉस लेडी लुक को उन्होंने हाई हील्स और गॉगल्स के साथ पूरा किया था। वहीं विजय काले रंग के लेदर कोट, ब्लैक पैंट और सफेद शर्ट में काफी डैशिंग नजर आए। उन्होंने बड़ी मूछें भी रखी थीं। उनका ये लुक किसी गैंगस्टर से इंस्पायर्ड लग रहा था। दोनों का सादगी भरा लेकिन क्लासी अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।

कब और कहां होगी शादी?

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह जोड़ा उदयपुर में अपनी शादी के वेन्यू के लिए रवाना हुआ था। खबर है कि उनकी शादी 26 फरवरी 2025 को ITC Hotels Mementos Udaipur में होगी, जो शहर से लगभग 25 मील दूर अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता से घिरा यह लग्जरी प्रॉपर्टी निजी और शाही समारोह के लिए जानी जाती है, जो इस खास मौके को और भी यादगार बनाएगी।

वेडिंग इवेंट को दिया खास नाम

कपल ने हाल ही में एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। उन्होंने बताया कि उनकी शादी को आधिकारिक रूप से ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ कहा जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि VIROSH नाम उनके फैंस ने सालों पहले उनके नामों को जोड़कर बनाया था। विजय और रश्मिका ने अपने बयान में लिखा कि प्लानर्स या पारिवारिक परंपराओं से पहले, उनके चाहने वालों ने उन्हें यह प्यारा नाम दिया था। उन्होंने अपने फैंस का आभार जताते हुए कहा कि यह नाम उनके प्यार और साथ का प्रतीक है, और वे इसे सम्मानपूर्वक अपनाना चाहते हैं। उनके इस संदेश ने फैंस को भावुक कर दिया और सोशल मीडिया पर #VIROSH ट्रेंड करने लगा।

कब होगा रिसेप्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। यह एक इंटिमेट वेडिंग होगी, जिसके बाद 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के ताज कृष्णा में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री और करीबी लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात 2018 में फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी। फिल्म की शानदार सफलता के बाद दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने 2019 में डियर कॉमरेड में फिर साथ काम किया। इन फिल्मों के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन उन्होंने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा। हालांकि समय-समय पर डेटिंग की अफवाहें उड़ती रहीं, लेकिन दोनों ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। अब जब उन्होंने अपने रिश्ते और शादी को आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है तो फैंस बेहद खुश हैं।

ये भी पढ़ें:  मीका के गाने पर राधिका मर्चेंट ने किया झूमकर डांस, अनंत अंबानी भी थिरके, दोस्त की शादी में दिखा मस्ती भरा अंदाज

विवादों के बवंडर झेलकर भी हुई ब्लॉकबस्टर, 15 करोड़ बजट में छापे 300 करोड़, अब आ रहा फिल्म का सीक्वल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp