
गोविंदा
बॉलीवुड स्टार गोविंदा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन सुर्खियां उन्हें घेरे रहती हैं। बीते दिनों एक स्कूल प्रोग्राम और शादी में स्टेज पर नाचते हुए वीडियो वायरल हुई तो लोगों ने उनके डाउनफॉल का अंदाजा लगा लिया। साथ ही कुछ दिन पहले ही गोविंदा की पत्नी ने भी उनपर आरोप लगाते हुए तलाक की बाद कही, जिसके बाद खूब चर्चा बटोरीं। लेकिन अब गोविंदा के मैनेजर ने भी एक गंभीर खुलासा करते हुए उनकी जान को खतरा तक बता दिया है। इतना ही नहीं ये कुछ समय पहले गोविंदा के पैर पर लगी गोली को लेकर भी अहम खुलासा करते हुए बताया कि कैसे उनके घर पर देर रात हमला हुआ था। साथ ही ये भी बताया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियों से भरे फोन भी आ रहे हैं।
क्या बोले गोविंदा के मैनेजर?
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने हाल ही में एएनआई को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं। सिन्हा ने बताया, ‘उन्हें (गोविंदा) लगातार धमकियों भरे फोन आ रहे हैं। शुक्र है कि जिस दिन उस पर हमला हुआ, उस दिन उसके पास बंदूक थी। उसने सबको भगा दिया। वरना पता नहीं उसका क्या हाल होता। मैं सुबह 4 बजे उसके पास पहुंचा। हमने एफआईआर भी दर्ज कराई है। हमारे पास उस रात की घटना का वीडियो भी है।’ शशि ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस घटना का जिक्र कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदा आत्मरक्षा में घायल हुए थे। अक्टूबर 2024 में गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उन्होंने कथित तौर पर अपनी बंदूक साफ करते समय अपने पैर में गोली मार ली थी। पुलिस ने बताया था कि मुंबई स्थित अपने आवास पर हवाई अड्डे के लिए निकलते समय उनकी बंदूक गलती से चल गई थी, जिससे उनके पैर में चोटें आई थीं।
गोली चलने के समय अलग था बयान
शशि सिन्हा ने गोविंदा के पैर में लगी गोली के मामले में तब कुछ और बात कही थी। बीते साल अक्तूबर में गोविंदा के पैर में गोली लगी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। यहां पहुंचने के बाद शशि सिन्हा से इस मामले की जानकारी मांगी गई थी तो उन्होंने कहा था, ‘गोविंदा सुबह 4:45 बजे अपने घर से एयरपोर्ट के लिए निकलने ही वाले थे कि उन्हें सुबह 6 बजे कोलकाता में एक शो के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। इसी दौरान अलमारी में रखते समय गलती से उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर का ट्रिगर दब गया। बंदूक से गोली नहीं चली और एक गोली उनके पैर में जा लगी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।’ बाद में गोविंदा ने एक बयान जारी कर अपने ठीक होने की पुष्टि की थी। उन्होंने दावा किया कि क्रिटिकेयर अस्पताल के डॉक्टरों ने उनके घाव से गोली निकाल दी है और हजारों प्रशंसकों की शुभकामनाओं के कारण वे स्वस्थ हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें- क्यों फिल्मों से दूर शादियों में नाच रहे गोविंदा? मैनेजर ने बताई मूवीज से दूर होने की वजह, जानें कब हो सकती है वापसी
गोविंदा से था नीलम कोठारी का अफेयर? सालों बाद अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



