digital products downloads

‘जना नायकन’ लीक होने पर भड़के मेकर्स, बोले- दोषियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

‘जना नायकन’ लीक होने पर भड़के मेकर्स, बोले- दोषियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ ऑनलाइन लीक हो गई है, जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। फिल्म का पांच मिनट का एक क्लिप, जिसमें टाइटल क्रेडिट्स और विजय का इंट्रोडक्शन सीन शामिल है वो ऑनलाइन लीक हो गया है। इससे सुपरस्टार के फैंस भी बहुत गुस्सा है। इस फिल्म की रिलीज पर पहले से ही CBFC ने रोक लगा कर रखी है और अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। फैंस ने अपनी निराशा जाहिर की है और दूसरों से अपील की है कि वे इस लीक हुए फ़ुटेज को शेयर न करें। ‘जना नायकन’ थलपति विजय की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है, क्योंकि राजनीति में पूरी तरह से उतरने से पहले यह उनकी आखिरी फिल्म है।

क्या विजय थलापति की ‘जना नायकन’ लीक हो गई?

लीक हुआ फुटेज तेजी से कई प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिल रहा है, जिससे फैंस हैरान और परेशान हो गए। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रोडक्शन हाउस KVN ​​प्रोडक्शंस को टैग करते हुए, इस लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एक फैन ने कमेंट किया, ‘यह विदाई पूरी तरह से बर्बाद हो गई लगती है… उन्हें इस तरह अपने करियर का अंत करते देखना सबसे बुरी चीजों में से एक है।’ एक दूसरे ने लिखा, ‘दोस्तों लीक हुए क्लिप्स शेयर न करें।’ एक यूजर ने चेतावनी दी, ‘जो कोई भी इसे दोबारा शेयर करेगा, उसके खिलाफ केस दर्ज होगा और उसे गिरफ्तार किया जाएगा। शेयर न करें। टीम को हिम्मत मिले!!’

जना नायकन की रिलीज में क्यों हो रही देरी

‘जना नायकन’ को शुरू में 9 जनवरी को रिलीज करने का प्लान था, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसे सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया और दावा किया कि कुछ सीन सही नहीं है। एक महीने तक चली कानूनी खींचतान के बाद फिल्म बनाने वाले इसे रिव्यू करने वाली कमेटी के पास भेजने को राजी हो गए और फिल्म की नई रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है।

जना नायकन की धांसू कास्ट

विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ राजनीति में आने से पहले उनका फाइनल प्रोजेक्ट है। एच विनोद के डायरेक्शन में बनी इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूजिक और सत्यन सूर्यन की सिनेमैटोग्राफी है। सुपरस्टार विजय को आखिरी बार एक्शन फिल्म ‘GOAT’ में देखा गया था, जिसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। एच विनोथ के निर्देशन बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि, ममिता बैजू और नारायण जैसे बेहतरीन कलाकारों की टोली है।

ये भी पढे़ं-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा पर हमला करेगी मेहर, अरमान के उड़े होश, वाणी-मायरा के हाल बेहाल

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की कृष्णा तुलसी याद है? बॉलीवुड डेब्यू के बाद इतने बदल गए नैन-नक्श

 

 

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp