
शिल्पा शेट्टी आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में एक्टिंग इंडस्ट्री में कदम रख दिए थे। इनमें से कुछ ऐसी रहीं, जिन्होंने खूब सफलता और लोकप्रियता हासिल की। बर्थडे गर्ल शिल्पा शेट्टी भी इन्हीं गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में से हैं। शिल्पा ने 90 के दशक में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और आज तक फिल्मी दुनिया में छाई हुई हैं। भले ही अब शिल्पा कम फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन इसका उनकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं हुआ है। शिल्पा अपने फिल्मी करियर के दौरान कई विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। इन्हीं से एक विवाद था उनका ‘किस’ विवाद, जिसे लेकर खूब बवाल हुआ था। क्या था ये विवाद और क्यों ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया, चलिए शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर उनसे जुड़े इस विवाद और कुछ खास बातें जानते हैं।
शिल्पा शेट्टी का जन्म
शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून, 1975 में सुनंदा शेट्टी और सुरेंद्र शेट्टी के घर हुआ। उन्होंने शाहरुख खान और काजोल स्टारर ‘बाजीगर’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन भी मिला था। लेकिन, अपने डेब्यू से पहले शिल्पा को कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया था कि वह जब 17 साल की थीं, एक फैशन शो में गई थीं। यहीं उनकी मुलाकात एक फोटोग्राफर से हुई, जिसके बाद उन्हें फिल्म का ऑफर मिला। लेकिन, उनके लिए ये सफर बिलकुल आसान नहीं था। कई फिल्मों से उन्हें बिना बताए ही बाहर कर दिया गया।
रिचर्ड के किस के बाद खूब हुआ विवाद
बात 2007 की है। एक एड्स जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके चलते देखते ही देखते शिल्पा विवादों में घिर गईं। कार्यक्रम के दौरान शिल्पा, हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड के साथ नजर आई थीं। इसी दौरान रिचर्ड ने शिल्पा को गले लगाया और फिर उन्हें अचानक किस कर लिया। इसकी तस्वीरें-वीडियो सामने आने पर शिल्पा शेट्टी पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगने लगे। ये शिल्पा की जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद था, जिसका मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। एक्ट्रेस पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे। लेकिन, 2022 में कोर्ट ने इस मामले में शिल्पा को विक्टिम बताया और उन पर लगे आरोप खारिज कर दिए गए।
पुजारी विवाद
शिल्पा शेट्टी एक बार और एक किस के चलते विवाद में आ गई थीं। बात उन दिनों की है जब शिल्पा टीवी सीरियल ‘महायात्रा’ की शूटिंग के दौरान सखीगोपाल मंदिर दर्शन के लिए गईं। यहां मंदिर के पुजारी ने शिल्पा को किस कर लिया था और ये फोटो वायरल हो गई। फोटो वायरल होते ही बवाल मच गया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने सफाई दी और कहा – ‘कोई पिता अपनी बेटी को किस करे तो उस पर विवाद नहीं होना चाहिए।’ हालांकि, इस पर विवाद जल्दी ठंडा नहीं पड़ा। काफी समय तक एक्ट्रेस की इस घटना को लेकर आलोचना हुई।
प्लास्टिक सर्जरी और पति राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी विवाद
शिल्पा शेट्टी पर डेब्यू के कुछ साल बाद ही सर्जरी के आरोप लगने लगे। शुरुआत में तो एक्ट्रेस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया, लेकिन बाद में उन्होंने ये बात मान ली कि उन्होंने नाक की सर्जरी कराई है। वहीं अभिनेत्री के पति राज कुंद्रा भी पोर्नोग्राफी मामले को लेकर खूब सुर्खियों में रहे। इस मामले में एक्ट्रेस के पति को जेल की हवा तक खानी पड़ी। उस दौरान ऐसी भी खबरें आईं कि शिल्पा, राज से तलाक ले रही हैं। लेकिन, ये मात्र अफवाहें साबित हुईं और अभिनेत्री अब भी अपने पति और परिवार के साथ हंसी-खुशी जिंदगी बिता रही हैं।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited