digital products downloads

जया बच्चन के वॉलपेपर पर 3 जिगर के टुकड़ों की फोटो, सामने आई झलक

जया बच्चन के वॉलपेपर पर 3 जिगर के टुकड़ों की फोटो, सामने आई झलक

Image Source : BOLLYWOODCHHAYACHITRA/INSTAGRAM
जया बच्चन के फोन वॉलपेपर की झलक।

बच्चन परिवार हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। परिवार के ज्यादातर सदस्यय कभी-कभी ही स्पॉट किए जाते हैं। हाल में ही जया बच्चन को स्पॉट किया गया। वो सफेद सूट पहने ‘रामायण’ के निर्देशक रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर के निधन के बाद आयोजित की गई प्रेयर मीट में शामिल होने पहुंची थीं। उनके चेहरे पर उदासी थी, लेकिन इस दौरान लोगों का ध्यान उनके फोन के वॉलपेपर पर पड़ गया। वहीं से अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गईं। इसे देखने के बाद लोगों को आराध्या और ऐश्वर्या भी याद आ गईं। वैसे गौर करने वाली बात है कि जया बच्चन के वॉल पेपर पर तीन सबसे अजीज लोगों की तस्वीर लगी हुई है। 

वॉलपेपर पर किसकी तस्वीर

जया बच्चन को पीछे से स्पॉट किया गया। इस दौरान वो अपनी गाड़ी आने का वेट करते हुए फोन स्क्रोल कर रही थीं। तभी कैमरे ने उनके फोन वॉलपेपर पर फोकस किया और उसमें लगी फोटो लोगों के सामने आ गई। एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद के फोन पर उनके सबसे चहते, करीबी और अजीज तीन लोगों की फोटो है। अगर आप सोच रहे हैं कि इसमें अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन और अभिषेक की झलक देखने को मिलेगी तो आप बिल्कुल गलत हैं। जया बच्चन के फोन वॉलपेपर इन तीनों की जगह नाती, नातिन और पोती की झलक है यानी इसमें नव्या नवेली नंदा, अगस्त्या नंदा और आराध्या बच्चन नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन 

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘जया बच्चन के दिल में है ऐश्वर्या राय की बेटी के लिए बेशुमार प्यार है।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘जया बच्चन सिर्फ श्वेता बच्चन को ही प्यार नहीं करतीं, बल्कि वो अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या को भी खूब प्यार करती हैं।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘क्या मेरी आंख धोखा तो नहीं खा रही, सच में आराध्या को भी वॉलपेपर में जगह मिली है।’ एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘ये तस्वीर साबित करती है कि ग्रैंड पेरेंट्स के लिए सभी नाती-पोते बराबर ही होते हैं।’

navya nanda agastya nanda aaradhya bachchan

Image Source : AGASTYA NANDA/INSTAGRAM

नव्या नवेली नंदा, अगस्त्य नंदा और आराध्या।

जया बच्चन के तीनों ग्रैंडकिड्स

बता दें, जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के दो बच्चे हैं, बेटी का नाम नव्या नवेली नंदा है, जो फिल्मों से दूर IIM से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता के बिजनेस में हाथ बटा रही हैं और अक्सर फिल्मी पार्टियों में स्पॉट की जाती हैं। वहीं अगस्त्य नंदा उनके बेटे हैं, जो हाल ही में अपना थिएट्रिकल डेब्यू किए हैं। उन्हें ‘इक्कीस’ में देखा गया। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या तो स्टारकिड्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। वो अभी 14 साल की हैं और अंबानी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: ICU में सलमान खान के पिता सलीम खान, 4 डॉक्टर्स की टीम कर रही इलाज, सामने आई हेल्थ अपडेट

जेल से बाहर आने के बाद पहली बार सामने आए राजपाल यादव, बोले- 30 साल से इस इंडस्ट्री में हूं, पूरा देश मेरे साथ

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp