digital products downloads

‘जय श्री कृष्णा’ का गोल-मटोल कान्हा याद है? 3 साल के चाइल्ड एक्टर ने जीते लाखों दिल

‘जय श्री कृष्णा’ का गोल-मटोल कान्हा याद है? 3 साल के चाइल्ड एक्टर ने जीते लाखों दिल

भारतीय टेलीविजन की दुनिया में पौराणिक गाथाओं का हमेशा से ही खास स्थान रहा है। देखा जाए तो भगवान श्रीकृष्ण के कैरेक्टर ने पर्दे पर हमेशा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। नितीश भारद्वाज की शांत मुस्कान से लेकर सौरभ राज जैन की गरिमा, कई अभिनेताओं ने इस दिव्य अवतार को जीवंत किया, लेकिन इन दिग्गज अभिनेताओं के बीच एक ऐसी नन्ही कलाकार की यादें आज भी फैंस के दिमाग में बसी हुई हैं, जिसने अपनी मासूमियत और क्यूटनेस से पूरे देश का दिल जीत लिया था। यह कहानी किसी नायक की नहीं, बल्कि उस नन्ही ‘कान्हा’ की है जिसने घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

‘जय श्री कृष्णा’ का वो दौर

साल 2008 में जब कलर्स टीवी पर ‘जय श्री कृष्णा’ धारावाहिक की शुरुआत हुई तो लोगों को उम्मीद नहीं थी कि एक छोटी सी बच्ची अपनी दिव्य मुस्कान से भक्ति का ऐसा माहौल पैदा कर देगी। लगभग 285 कड़ियों तक चले इस सफर में कृष्ण के बाल्यकाल को बहुत ही विस्तार और सुंदरता के साथ दिखाया गया था। माखन चोरी से लेकर कालिया दहन तक, हर लीला को पर्दे पर उतारने वाली वह नन्ही कलाकार कोई और नहीं बल्कि धृति भाटिया थीं। क्या आपको ये नाम सुनकर झटका लगा, क्या आप किसी लड़के को इस रोल में सोच रहे थे तो आप बिल्कुल गलत है। इस मासूम कान्हा का रोल एक बच्ची ने निभाया था। उस समय धृति की उम्र महज तीन साल थी, लेकिन उनके अभिनय और चेहरे के तेज ने दर्शकों को यह मानने पर मजबूर कर दिया था और लोगों को लगा कि कान्हा ही पर्दे पर उतर आए हैं।

मासूमियत से बड़े होने का सफर

वक्त का पहिया तेजी से घूमा और वह गोल-मटोल चेहरे वाली छोटी सी ‘धृति’ अब 17 साल की एक बेहद खूबसूरत किशोरी बन चुकी हैं। ‘जय श्री कृष्णा’ के बाद उन्होंने ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और एमटीवी के ‘फना’ जैसे लोकप्रिय शोज में भी काम किया, लेकिन उनकी पहचान आज भी ‘बाल कृष्णा’ के रूप में ही सबसे सशक्त है। साल 2015 के बाद धृति ने ग्लैमर की चकाचौंध से थोड़ी दूरी बना ली और अपनी पढ़ाई व निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित किया। हालांकि, उनके चाहने वालों की संख्या में आज भी कोई कमी नहीं आई है।

सादगी और सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार

आज के दौर में जहां सितारे अक्सर बनावटी चमक-धमक में खो जाते हैं, वहीं धृति भाटिया की सादगी उनके प्रशंसकों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की गई हालिया तस्वीरों में वह जींस और शर्ट जैसे साधारण पहनावे में भी बहुत सिंपल और बब्ली लग रही हैं। 18 साल के लंबे अंतराल के बाद जब उन्होंने अपनी तस्वीरें साझा कीं तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। कमेंट सेक्शन में फैंस के रिएक्शन की बारिश होने लगी। किसी ने उन्हें ‘फॉरएवर कृष्णा’ कहा तो किसी ने उनके साथ बिताए अपने बचपन के सुनहरे दिनों को याद करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

अभिनय की दुनिया से दूर

धृति की हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें उनकी सादगी ने फिर से लोगों का दिल जीत लिया है। हालांकि वह अब लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन उनके द्वारा निभाए गए किरदार ने उन्हें लोगों का फेवरेट बना दिया। फिलहाल वो अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं। उनके लुक की बात करें तो उनके घने लंबे बाल और चेहरे पर मासूमियत आज भी पहले की तरह ही कायम है।

ये भी पढ़ें: दो सीजन और 18 एपिसोड में सिमटी वेब सीरीज, हर एपिसोड संग गहराता सस्पेंस, ऑनलाइन स्कैम के जाल में उलझेगा दिमाग

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp