
अनुपम खेर आज 71 साल के हो गए हैं।
अभिनेता-निर्देशक अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च, 1955 को हुआ था। इस जाने-माने भारतीय एक्टर और डायरेक्टर का जन्म भारत के हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने चार दशक के करियर में 540 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और अपने अलग-अलग किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। वह 1982 में अपने डेब्यू के बाद से ही भारतीय सिनेमा में एक जानी-मानी हस्ती रहे हैं। अनुपम खेर बॉलीवुड के एकमात्र अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी जवानी में बुढ़ापे के किरदार निभाए हैं। महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी अपनी पहली फिल्म में अनुपम खेर ने 28 साल की उम्र में 65 साल के बुजुर्ग पिता बी पी प्रधान का किरदार निभाया था और आज तक वह अपनी उम्र से बड़े किरदार निभाते आ रहे हैं, जिसमें उन्हें पसंद भी किया जाता है।
कम उम्र में बूढ़े रोल से मिली पहचान
अनुपम खेर ने ‘आप की अदालत’ में अपने करियर की सफलता से लेकर संघर्षों पर खुलकर बात की थी। इसी दौरान अनुपम खेर ने यह खुलासा किया था कि क्यों उन्हें जवानी में ही बुढ़ापे के किरदार निभाने पड़े। जब उनसे पूछा गया कि वे ज्यादातर फिल्मों में एक्ट्रेस और एक्टर के पिता का किरदार ही क्यों निभाते हैं तो अभिनेता अनुपम ने कहा, ‘मेरी जवानी किसी ने नहीं देखी। अगर महेश भट्ट साहब ने 28 साल के युवक को 65 साल के बुजुर्ग का रोल न दिया होता तो मैं यहां (आप की अदालत में) नहीं बैठा होता। मेरी कामयाबी में इसका सबसे बड़ा हाथ था। मुझे सारांश फिल्म मिली तो कैसे मना करता। फिर यश चोपड़ा जी ने मुझे फिल्म विजय में हेमा मालिनी के पिता का रोल दिया। मैंने राजेश खन्ना के ससुर का रोल किया, मैंने ऋषि कपूर के पिता का रोल किया, जो मुझसे उम्र में बड़े थे। मुझे इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि काम तो काम होता है।’
71 की उम्र में कहलाते हैं फिटनेस किंग
अनुपम खेर आज इंडस्ट्री में एक ऐसे मुकाम पर हैं, जहां वो लोगों को इंस्पायर करते हैं। वे नए टैलेंट को हमेशा प्रोत्साहित करते रहते हैं। इतना ही नहीं वह अपनी फिटनेस को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। 71 साल की उम्र में भी अनुपम खेर अपनी फिटनेस और डेडिकेशन से अपने फैंस को इंस्पायर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपनी वर्कआउट वीडियो शेयर करते रहते हैं। उनकी फिटनेस देख कोई भी यह नहीं कह सकता कि वो 71 साल के हो गए हैं।
ये भी पढे़ं-
‘इतने बड़े कपड़े’, निया शर्मा बन कृष्णा अभिषेक ने की मस्ती, एक्ट्रेस के कपड़ों का उड़ाया मजाक
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



