
जियो हॉटस्टार की शानदार सीरीज
जियोहॉटस्टार पर अपने डर और सस्पेंस से भरपूर कई तरह की कहानी देखी होंगी, जो आपको सालों तक याद रहने वाली है। वहीं, कुछ दर्शक साउथ की हॉरर-थ्रिलर ज्यादा देखना पसंद करते हैं। आज हम जिस हॉरर थ्रिलर सीरीज की बात कर रहे हैं, वह डर और सस्पेंस का बेहतरीन मिश्रण हैं, जो दर्शकों को रोंगटे खड़े करने वाले दृश्यों और रहस्यमयी कहानी से बांधे रखती हैं। रवि वर्मा, केशव दीपक, गायत्री चागंती और वेंकटेश काकुमानु जैसे स्टार्स से सजी इस हॉरर थ्रिलर सीरीज का पहला सीजन 19 सितंबर 2023 को हॉटस्टार पर रिलीज हुआ था। इसे वाई जी भरत ने निर्देशित किया है।
2023 की हॉरर-थ्रिलर
सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं, जिनमें से हर एपिसोड लगभग 35 से 45 मिनट का है। हम बात कर रहे हैं ‘अथिधि’ की, जिसे दर्शकों ने इसकी रिलीज के बाद काफी पसंद किया और आईएमडीबी पर 6.1 की रेटिंग मिली है। यह 2023 की सबसे चर्चित हॉरर सीरीज में से एक है। पहला सीजन अपनी कहानी और कास्ट के कारण आज भी चर्चा में है। आज भी रिलीज के सालों बाद यह वेब सीरीज ओटीटी की बेहतरीन हॉरर-थ्रिलर में शुमार है।
अजनबी लड़की की कहानी
रवि (वेणु थोटेमपुडी) और उसकी पत्नी संध्या (अदिति गौतम) एक बड़े घर में रहते हैं। संध्या कमजोर होती हैं, इसलिए रवि उसकी देखभाल करता है। इसी दौरान, एक बरसात की रात माया (अवंतिका) नाम की एक लड़की उनके घर आती है। उसी समय, यूट्यूबर सावेरी (वेंकटेश काकुमानु) भी वहां पहुंच जाता है। सावेरी पास के एक ‘भूत गांव’ में एक वीडियो बनाने गया था ताकि यह साबित हो सके कि वहां कोई औरत भूत नहीं है, लेकिन कुछ डरावना देखने के बाद, वह डर के मारे रवि के घर भाग जाता है। जल्द ही प्रकाश (रवि वर्मा) भी घर पहुंच जाता है। सावेरी को लगता है कि माया ही वह भूत है जो उसे परेशान कर रहा है, लेकिन रवि जोर देकर कहता है कि वह भूत नहीं है। क्या माया सच में भूत है? या इस रहस्य के पीछे कोई और है? जवाब जानने के लिए आपको वेब सीरीज ‘अथिधि’ देखनी होगी।
ये भी पढे़ं-
आकृति अग्रवाल कौन हैं? क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर भी नहीं हैं कम फेमस, साउथ में दिखा चुकीं दमखम
शाहरुख खान ने की अनिल कपूर की तारीफ, ‘सूबेदार’ के एक्शन सीन को बताया धांसू, रिव्यू आया सामने
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



