
जेफरी एपिस्टीन
जेफरी एपस्टीन, अपराध की दुनिया का ऐसा नाम जो मौत के 7 साल बाद भी वैश्विक राजनीति में हलचल बनाए हुए है। अमेरिका से लेकर यूरोप जैसे देशों के अखबार जैफरी एपिस्टीन के नाम से भरे पड़े हैं। लेकिन कौन है ये जेफरी एपिस्टीन जो 2019 में संदिग्ध परिस्थियों में जेल में दम तोड़ देता है। कभी स्कूल में पढ़ाने वाला एक गणित और भौतिकी का शिक्षक कैसे 20 मिलियन डॉलर का एक घर खरीदता है जिसे वो केवल छुट्टियों में इस्तेमाल कर सके। कैसे एक वर्जिन नाम के आएयरलैंड पर सुख सुविधाओं का ऐसा मायाजल बुनता है कि दुनिया के बड़े-बड़े नामचीन लोग भी इसकी काली छाया से बच पाते। ये सारी कहानी समझाने के लिए नेटफ्लिक्स पर भी 6 साल पहले एक सीरीज रिलीज हो चुकी है, जो इन नाम के पीछे की कहानी से पर्दा हटाने का प्रयास करती है। अगर आप भी इस नाम में दिलचस्पी रखते हैं तो ये सीरीज आपके लिए है।
सीरीज का नाम है जैफरी एपस्टीन: घिनौना अमीर (Jeffrey Epstein: Filthy Rich)
साल 2019 में जैफरी एपिस्टीन नाम के सख्स नाम की जेल में रहस्यमयी तरीके से मौत हो जाती है। इसके बाद एक मामला है तूल पकड़ता है जो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण से जुड़ा है। इसमें दर्जनों लड़कियों को जिनमें से कई नाबालिग हैं को एक वर्जिन आयलैंड पर ले जाता है। जमीन से कटा ये आएलैंड हर सुख सुविधाओं से लैस है और यहां होता है घिनौना काम। लेकिन कौन कौन था जेफरी एपस्टीन जिसके नाम के चर्चे हैं और मौत के 7 साल बाद भी कई लोगों के लिए डरावना सपना बनकर आया है। इसकी कहानी को पेश किया है रेडिकल मीडिया, जेम्स पेटरसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन और थर्ड आई मोशन पिक्चर्स ने इस कहानी को एक डॉक्यूसीरीज में पेश किया है। नेटफ्लिक्स पर ये डॉक्यूसीरीज मौजूद है।
4 एपिसोड में दिखेगी कहानी
जेफरी एपस्टीन पर आधारित 4 एपिसोड की इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ का निर्देशन लीसा ब्रायंट ने किया है। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में पीड़ितों की गवाही के माध्यम से जेफरी के जघन्य कृत्यों को बिना किसी अतिशयोक्ति के प्रजेंट किया है। हर एपिसोड लगभग एक घंटे का है। यदि आप जेफरी एपस्टीन मामले के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो आप नेटफ्लिक्स पर यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स सीरीज जिसका असली हीरो है इसकी कहानी, सस्पेंस ने ठनका दिया था माथा, जल्द आ रहा सीजन 2
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



