digital products downloads

टार्जन गर्ल बन हुईं मशहूर, करियर को दांव पर लगाकर की शादी, सपा सांसद की हैं बहू

टार्जन गर्ल बन हुईं मशहूर, करियर को दांव पर लगाकर की शादी, सपा सांसद की हैं बहू

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना कोई आसान काम नहीं है और ऐसे में नए चेहरों के लिए तो काफी मुश्किल होता है। हर साल कई लोग अपने सपने को पूरा करने के लिए माया नगरी मुंबई आते हैं और लोकप्रिय स्टार बनाने की कोशिश में लग जाते हैं, लेकिन सफलता कुछ को ही मिल पाती है। हालांकि, इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो जबरदस्त नेम-फेम कमाने के बाद फिल्मी दुनिया से किनारा कर लेते हैं। आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 10 अप्रैल, 2026 को 40 साल की हो जाएगी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में सलमान खान और शाहिद कपूर जैसे कई स्टार्स संग काम कर पहचान बनाई और शादी के बाद चकाचौंध की दुनिया से गायब हो गईं।

डेब्यू करते ही बन गईं स्टार

आयशा टाकिया ने 2004 में ‘टार्जन: द वंडर कार’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था और इसके बाद टार्जन गर्ल के नाम से मशहूर हो गईं, इसके लिए उन्होंने बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। इसके बाद, उन्होंने डोर और वांटेड जैसी फिल्मों में काम किया। 2011 में एक्टिंग से रिटायर होकर अपनी पर्सनल लाइफ और परिवार पर ध्यान दिया। 2009 की एक्शन हिट फिल्म वांटेड में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया था और इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं।

शादी के लिए छोड़ा हिट करियर 

आयशा टाकिया ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वांटेड’ की रिलीज के तुरंत बाद 2009 में शादी कर ली। एक्ट्रेस ने 23 साल की उम्र में एक्टिंग से दूरी बना ली थी। उन्होंने अपने करियर के पीक पर पहुंचने के तुरंत बाद 2009 में फरहान आजमी से शादी कर ली। इस दौरान, कुछ लोगों को लगा कि उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया, लेकिन आयशा ने बताया कि यह उनका अपना फैसला था कि वह अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करें और एक नया सफर शुरू करें।

एक्टिंग छोड़ लग्जरी लाइफ बिता रहीं एक्ट्रेस

2009 में फरहान आजमी से शादी करने के बाद आयशा टाकिया ने अपना एक्टिंग करियर छोड़ दिया। अब वह अबू आसिम आजमी की बहू हैं और अपने परिवार और पर्सनल लाइफ पर ध्यान देते हुए लग्जरी जिंदगी जी रही हैं। शादी से पहले आयशा चार साल तक फरहान के साथ रिलेशनशिप में थीं। 2013 में कपल के घर एक बेटा हुआ।

ये भी पढे़ं-

TRP पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का राज, ‘अनुपमा’ पर भारी पड़ा नया शो, टॉप 5 से बाहर YRKKH

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मेहर को एक्सपोज करेगी अभिरा, लेकिन पलटेगी कहानी, चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp