
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू स्टारर अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अस्सी’ 20 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसका पहला गाना 09 फरवरी को रिलीज हो गया है और यह सभी को बहुत पसंद भी आ रहा है। ‘मन हवा’ टाइटल वाला यह गाना एक दिल को छू लेने वाला और जोश जगाने वाला ट्रैक है, जो इस तेज-तर्रार इन्वेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा की झलक दिखाता है। ‘मन हवा’ एक आत्मा को छू लेने वाला, लेकिन भीतर तक झकझोर देने वाला ट्रैक है। यह गाना दुनिया के सामने मजबूती से खड़े होने के लिए जरूरी अंदरूनी ताकत और शांत हिम्मत को दिखाता है।
सोशल मीडिया पर छाया ‘मन हवा’
फिल्म ‘अस्सी’ का गाना ‘मन हवा’ रोचक कोहली ने इसे कंपोज किया है। कुमार ने दिल को छू लेने वाले बोल लिखे हैं और मोहित चौहान, परंपरा टंडन और रोचक कोहली की आवाज ने इसे जीवंत किया है। ‘मन हवा’ डर पर हिम्मत, चुप्पी पर सच्चाई और समझौते पर पक्के इरादे के बारे में है। इस गाने के हर सीन में देखने को मिलता है कि हिम्मत बहुत बड़ी चीज है, जिसे कभी टूटने नहीं देना चाहिए। यह गाना डर के बजाय दृढ़ता, खामोशी के बजाय सच और समझौते के बजाय विश्वास को चुनने की बात करता है। यह गीत खुद के लिए और अपने विश्वास के लिए हर हाल में लड़ने की ताकत देता है।
अनुभव सिन्हा ने बताई मन हवा की खास बात
गीत के बारे में बात करते हुए निर्देशक अनुभव सिन्हा ने साझा किया, ‘मन हवा सिर्फ एक गीत नहीं है, यह अस्सी की भावनात्मक धड़कन है। एक ऐसी कहानी में जो सच्चाइयों को चुनौती देती है और असहज सवालों का सामना करती है, यह गीत आवाज उठाने, उठ खड़े होने और हर मुश्किल के बावजूद डटे रहने के साहस का प्रतीक है। यह उस ताकत का उत्सव है, जो हम अपने भीतर पाते हैं जब हम ईमानदारी और दृढ़ता के साथ दुनिया का सामना करते हैं।’
अस्सी कब और कहां होगी रिलीज
तापसी पन्नू के नेतृत्व में बनी ‘अस्सी’ में कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा भी स्पेशल रोल में दिखाई देंगे। गुलशन कुमार और टी-सीरीज प्रस्तुत अस्सी, बनारस मीडिया वर्क्स का प्रोडक्शन है, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है और निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार व अनुभव सिन्हा द्वारा किया गया है। फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें-
वैलेंटाइन वीक में मिस नहीं करने वालीं 7 रोमांटिक फिल्में, रेटिंग भी हैं जबरदस्त
KSBKBT 2: जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा मिहिर, सर्जरी से पहले तुलसी का हुआ बुरा हाल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



