digital products downloads

तापसी पन्नू की Assi का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

तापसी पन्नू की Assi का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

Image Source : INSTAGRAM@TAAPSEE
अस्सी

तापसी पन्नू स्टारर फिल्म अस्सी ने 5 दिनों में करीब 6 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। तारीफों के बाद भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म ने अब तक 5 दिनों में 5.9 करोड़ रुपयों का आंकड़ा पार कर लिया है। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की काफी सराहना हुई है क्योंकि इसमें महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन हिंसा के मामलों पर केंद्रित गंभीर विषय को दर्शाया गया है। Sacnilk के नवीनतम अपडेट के अनुसार, ‘अस्सी’ ने पांचवें दिन 70 लाख रुपये कमाए, जो चौथे दिन के बराबर ही है, यानी सप्ताह के दिनों में कमाई में कोई वृद्धि नहीं हुई। फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी और सप्ताहांत में शनिवार और रविवार दोनों दिन 1.6 करोड़ रुपये कमाकर इसे और भी फायदा हुआ। अब तक कुल कमाई 5.6 करोड़ रुपये हो चुकी है।

फिल्म की कहानी

‘अस्सी’ तापसी और अनुभव सिन्हा का तीसरा कॉलेबोरेशन है, इससे पहले वे ‘मुल्क’ (2018) और ‘थप्पड़’ (2020) में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म दिल्ली की एक महिला के हिंसक यौन उत्पीड़न के बाद न्याय की लड़ाई पर आधारित है। मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, रेवती, मनोज पाहवा, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज़ ने सिन्हा की प्रोडक्शन टीम के साथ मिलकर किया है। फिल्म का शीर्षक अस्सी, जिसका हिंदी में अर्थ 80 होता है, प्रतिदिन दर्ज होने वाले यौन उत्पीड़न के मामलों की संख्या को दर्शाता है, जिसे निर्देशक सिर्फ़ हिमशैल का एक छोटा सा हिस्सा बताते हैं। पीटीआई से बात करते हुए सिन्हा ने कहा, हर 18 से 20 मिनट में कुछ न कुछ ऐसा घटित होता है। जब तक हम इस बारे में बात करना खत्म करते हैं, तब तक एक महिला का शोषण हो चुका होता है।

ट्रेलर के बाद से ही बटोरी थी सुर्खियां

बता दें कि डायरेक्टर अनुभव सिन्हा अपनी सामाजिक चेतना से भरे संवेदनशील मुद्दों पर फिल्में बनाते रहते हैं। आर्टिकल 15 में भी उन्होंने जागिगत भेदभाव पर अपना प्रकाश डालने की कोशिश की थी। वहीं फिल्म अस्सी का ट्रेलर रिलीज होते ही इसकी काफी चर्चा हुई थी। तापसी पन्नू की एक्टिंग की भी तारीफ हुई थी और लोगों को काफी पसंद आया था। हालांकि अस्सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। 

ये भी पढ़ें-  A. R. Rahman के बयान पर भड़के Ismail Darbar दरबार, बोले- ‘ऐसे तो कोई मुसलमान स्टार नहीं होता’

Bhooth Bangla First Song: भूत, मस्ती और OG स्वैग संग अक्षय कुमार ने की वापसी, ‘रामजी आके भला करेंगे’ की झलक ने दिलाई ‘भूलभुलैया’ की याद

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp