
राजपाल यादव
राजपाल यादव बीते दिनों चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद रहे थे। अब जेल से छूटने के बाद राजपाल यादव एक बार फिर फिल्म के सेट पर लौट आए हैं। जमानत पर बाहर निकले राजपाल बीते दिनों अपनी भतीजी की शादी में गांव में डांस करते दिखे थे। अब अक्षय कुमार संग आ रही उनकी फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग शुरू हो गई है। राजपाल की टीम ने फिल्म के सेट की एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें राजपाल वैनिटी वैन में आइने के सामने खड़े हैं।
कब तक जमानत पर बाहर रहेंगे राजपाल?
राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी और 18 मार्च तक वे बाहर रहेंगे। 1 लाख रुपयों के मुचलके पर मिली जमानत में राजपाल ने 1.5 करोड़ रुपयों को अपने विपक्षी पार्टी के खाते में जमा करानी पड़ी थी। जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने इतने सपोर्ट के लिए लोगों का शुक्रिया कहा था। साथ ही राजपाल यादव 28 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं जिसमें इस मामले को लेकर बात करेंगे।
राजपाल यादव को क्यों जाना पड़ा था जेल?
राजपाल याद ने साल 2012 में एक फिल्म बनाई थी जिसका नाम था ‘अता पता लापता’ जिसे खुद उन्होंने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के लिए राजपाल ने एक व्यक्ति से 5 करोड़ रुपयों का लोन लिया था। फिल्म का बजट बढ़ गया और मामला बिगड़ गया। राजपाल यादव इस फिल्म का कर्ज नहीं चुका पाए और उन्हें इस मामले में जेल जाना पड़ा था। अब राजपाल यादव जमानत पर बाहर आ गए हैं और 18 मार्च तक बाहर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
अक्षय कुमार संग आएंगे नजर
बता दें कि राजपाल यादव ने अपनी फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और बॉलीवुड के 30 से ज्यादा दिग्गज कलाकारों की फौज नजर आने वाली है। बीते साल इस फिल्म का अनाउंसमेंट किया गया था। फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और इसमें सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल और जॉनी लीवर जैसे धांसू कलाकार नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में कौन हैं बड़े साहब, अब रणवीर सिंह के आगे खड़ा होगा जबरा सुपरस्टार? हो गया खुलासा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



