digital products downloads

तू या मैं देखकर लोगों को याद आ गई रेखा की फिल्म, जिसमें मगरमच्छ ने मचाई थी तबाही

तू या मैं देखकर लोगों को याद आ गई रेखा की फिल्म, जिसमें मगरमच्छ ने मचाई थी तबाही

Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB
खून भरी मांग

शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया लोगों ने दी है। फिल्म में शनाया कपूर की एक्टिंग को सराहा गया है और इस फिल्म के बाद उनका करियर बदलने वाला है। फिल्म की कहानी एक स्टोरी से ज्यादा सस्पेंस थ्रिलर ज्यादा लग रही है। खास बात ये है कि इस फिल्म को जिन्होंने देखा उन्हें साल 1988 में रिलीज हुई रेखा स्टारर क्लासिक फिल्म ‘खून भरी मांग’ की याद आ गई है। 

दोनों ही फिल्मों में मगरमच्छ बनी कॉमन चीज

वैसे तो फिल्मों में कुछ भी हो सकता है और होता भी रहा है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के कई दिग्गज फिल्म मेकर्स ने कल्पनाओं से सात समुंदर लांघकर पर्दे पर अजूबे उकेरे हैं। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिनमें हीरोज और हीरोइन की जगह इनकी कहानी के जानवर लोगों को याद रह गए। साल 1988 में आई रेखा की फिल्म ‘खून भरी मांग’ को राकेश रोशन ने बनाया था। ये फिल्म अपनी तरह की अनोखी कहानी लेकर दर्शकों के सामने आई थी। फिल्म की कहानी आरती सक्सेना (रेखा) के किरदार पर केंद्रित है जो अकूत संपत्ति की इकलौती वारिस होती है। नंदिनी (सोनू वालिया) और संजय वर्मा (कबीर बेदी) दोनों कपल रहते हैं और आरती की संपत्ति हड़पना चाहते हैं। संजय वर्मा पहले तो आरती को अपने प्यार के जाल में फंसाता है और फिर उसे लेकर एक जगह जाता है। यहां मगरमच्छ से आरती पर जानलेवा हमला कराता है। हालांकि आरती सक्सेना बच जाती है और घाव के निशानों पर प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद एक नामी मॉडल बन जाती है। ये कहानी भी आज एक कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है। 

तू या मैं फिल्म में भी है मगरमच्छ

अब शनाया कपूर स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ में भी एक मगरमच्छ दिखा है जिसने कहानी में गहरा असर डाला है। डायरेक्टर विजॉय नाम्बियार की इस फिल्म में भी मगरमच्छ देखने को मिलता है। इस फिल्म की कहानी भी एक अमीर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की है जिसे एक गरीब लड़के से प्यार हो जाता है। ये गरीब लड़का एक म्यूजिक आर्टिस्ट है और दोनों के बीच खूब रंग जमता है। दोनों की लवस्टोरी रफ्तार पकड़ती है और घूमने निकल पड़ती है। इसके बाद दोनों की जिंदगी में एक ऐसा मगरमच्छ आता है जो तबाही लेकर आता है। फिल्म के रिव्यू की मानें तो आखिरी के कुछ मिनट आपको बंधा हुआ अहसास कराते हैं। 

https://www.youtube.com/watch?v=D66kr7Abrs0

ये भी पढ़ें- RSS के 100 साल के इतिहास और बलिदान को याद दिलाएगी अजय देवगन की फिल्म शतक, रोंगटे खड़े कर रहा टीजर

प्रियंका चोपड़ा संग किया काम, शाहरुख खान के बचपन का भी निभा चुका रोल, 31 की उम्र में रचा इतिहास

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp