digital products downloads

दमदार एक्शन के साथ ओटीटी सीरीज में लौट रहे अनिल कपूर, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

दमदार एक्शन के साथ ओटीटी सीरीज में लौट रहे अनिल कपूर, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

अनिल कपूर ने बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म सुबेदार में दमदार एक्शन दिखाया था। प्राइम वीडियो की ये फिल्म बुंदेलखंड की धरती की कहानी थी जिसमें उन्होंने दमदार रोल निभाया था। अब अनिल कपूर एक बार फिर दमदार एक्शन वाले किरदार के साथ वापसी कर रहे हैं। शुक्रवार को अनिल कपूर ने अपनी अपकमिंग सीरीज 24 का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में अनिल एक्शन थ्रिलर कहानी में रंग भरते नजर आने वाले हैं। अनिल कपूर अभिनीत एक्शन थ्रिलर सीरीज़ ’24’ इसी महीने की 24 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम शुरू हो जाएगी। 

8 एपिसोड से सजी है कहानी

अनिल कपूर अभिनीत इस शो ने अपनी रियल-टाइम कहानी, तेज गति और उच्च प्रोडक्शन वैल्यू के कारण दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। यह फॉर्मेट अक्सर ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों दोनों पर धूम मचाता है। इस हाई-ऑक्टेन थ्रिलर के दोनों सीज़न के एपिसोड 24 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होंगे, जिसमें हर शुक्रवार को 8 एपिसोड रिलीज होंगे। अनिल कपूर इस सीरीज में एटीयू प्रमुख जय सिंह राठौड़ की भूमिका निभा रहे हैं, जो मुंबई को आतंकवादी हमलों से बचाते हैं। अनिल कपूर ने शो की डिजिटल वापसी का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए यह जानकारी दी। अनिल कपूर ने लिखा, ‘समय के खिलाफ, हर मुश्किल के खिलाफ! चलो इसे करते हैं।’

सीरीज को लेकर क्या बोले अनिल कपूर?

24 की वापसी ऐसे समय में हो रही है जब दर्शक तेजी से आगे बढ़ने वाले और अलग-अलग शैलियों पर आधारित कंटेंट की ओर आकर्षित हो रहे हैं, ऐसे में JioHotstar पर इसका आना विशेष रूप से समयोचित है। सीरीज की डिजिटल वापसी पर अनिल ने कहा, ‘मैंने पिछले कुछ वर्षों में कई दमदार और एक्शन से भरपूर भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन 24 मेरे लिए सिर्फ एक और शो नहीं था, यह एक ऐसा रोमांच था जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। इसकी गति, दबाव और वास्तविक समय की कहानी ने मुझे एक अभिनेता और एक कहानीकार दोनों के रूप में लगातार सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट था जिसने मुझे बेहतरीन तरीके से चुनौती दी और आज भी मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं उत्साहित हूं कि यह अब JioHotstar पर आ रहा है, और मैं दर्शकों को उस रोमांच का फिर से अनुभव करते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं।’

ये भी पढ़ें- दादी की शादी कराती दिखेंगी रणबीर कपूर की बहन, कपिल शर्मा संग कर रहीं फिल्मी डेब्यू, इस तारीख को होगी रिलीज

कहां गुम हैं TV के श्रीकृष्ण, मनमोहक मुस्कान वाले एक्टर का बदला हुलिया, 60 की उम्र में बनाई एब्स, फिटनेस के हो जाएंगे कायल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp