digital products downloads

दाऊद इब्राहिम का किरादर निभाने वाले दानिश इकबाल ने तोड़ी चुप्पी

दाऊद इब्राहिम का किरादर निभाने वाले दानिश इकबाल ने तोड़ी चुप्पी

धुरंधर 2 के किरदारों को लेकर भी लोगों के मन में खूब जिज्ञासाएं रहीं और इनमें सबसे बड़ी थी कि बड़े साहब आखिर हैं कौन? अब 19 मार्च को फिल्म रिलीज हो गई है और सारे सवालों के जवाब भी मिल गए हैं। बड़े साहब यानी दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाया है अभिनेता दानिश इकबाल ने और साथ ही ये भी खुलासा किया कि उन्हें लंबे समय तक तो यहीं नहीं पता था कि बड़े साहब का किरदार असल में दाऊद इब्राहिम का है। हाल ही में पीटीआई से बातचीत में दानिश ने धुरंधर 2 को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। 

क्या बोले दानिश?

उन्होंने बताया कि हालांकि उन्हें इब्राहिम के किरदार के बारे में पता था, जो 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों और भारत में हुई कई अन्य आतंकी घटनाओं के लिए जिम्मेदार है, लेकिन उन्हें कभी नहीं बताया गया था कि यह किरदार असल में बड़े साहब का है। दानिश ने कहा, ‘मुझे ईदी थोड़ी जल्दी मिल गई। मुझे पता था कि मैं इस फिल्म में दाऊद इब्राहिम का किरदार निभा रहा हूं, लेकिन सच कहूं तो मुझे यह नहीं पता था कि दाऊद इब्राहिम ही ‘बड़े साहब’ हैं। इसलिए मैं सोचता रहा कि बड़े साहब कौन हो सकते हैं। लेकिन जब फिल्म की रिलीज में कुछ ही हफ्ते बचे थे, तो कहीं न कहीं मुझे यह महसूस होने लगा कि शायद दाऊद इब्राहिम का किरदार ही बड़े साहब हो सकता है।’ धुरंधर फिल्म में बड़े साहब एक अदृश्य लेकिन शक्तिशाली किरदार है जो लयारी के अपराध सरगनाओं, आईएसआई के एजेंटों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक दलालों को नियंत्रित करते हुए भी पर्दे के पीछे रहता है। बड़े साहब असल में कौन थे, इस बारे में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह अटकलें लगाई जा रही थीं, जिनमें सलमान खान और इमरान हाशमी जैसे नामों की चर्चा भी हुई थी। 

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म ने अब तक 339 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। साथ ही आज रविवार को फिल्म 500 करोड़ी रुपयों के आंकड़े पर नजर है और उम्मीद है कि जल्द ही ये फिल्म इस लिस्ट में शामिल हो जाएगी। धुरंधर 2 अभी भी सिनेमाघरों में लगातार जारी है और इसकी कमाई पिछले पार्ट जितनी ही हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते टलेगी दृश्यम 3 की रिलीज डेट? 2 अप्रैल तय की गई थी तारीख

उजैर बलूच’ ने डायरेक्टर आदित्य धर का क्यों कहा शुक्रिया? बोले-इस बार मनाई जिंदगी की सबसे बेहतरीन ईद

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp