
रजनीकांत, मोहनलाल।
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं। मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक, दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मोहनलाल को पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। हालांकि, मोहनलाल से पहले भी कई दक्षिण भारतीय हस्तियों को यह पुरस्कार मिल चुका है। तो चलिए नजर डालते हैं उन दक्षिण भारतीय दिग्गजों की लिस्ट पर, जिन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
बीएन रेड्डी
तेलुगु सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक रहे बीएन रेड्डी को भी दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया थआ। उन्हें सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 1974 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बीएन रेड्डी को इसी साल यानी 1974 में ही देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। रेड्डी को ‘बंगारू पापा’, ‘भाग्य रेखा’ और ‘रंगुला रत्नम’ जैसी फिल्मों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें बंगारू पंजाराम के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।
एल.वी. प्रसाद
एल.वी. प्रसाद एक फिल्म निर्देशक, निर्माता, अभिनेता और व्यवसायी थे। उन्होंने तेलुगु, तमिल के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उन्हें 1982 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। दादा साहब फाल्के पुरस्कार के अलावा एल वी प्रसाद को मंगैयार थिलकम और धर्य भारतालु फिल्मों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और बॉलीवुड फिल्म ‘खिलौना’ (1970) के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।
बी नागी रेड्डी
लिस्ट में बी नागी रेड्डी का भी नाम शामिल है, जो एक तेलुगु फिल्म निर्माता थे। उन्होंने तेलुगु के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उन्हें 1986 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और कन्नड़ फिल्म ‘मदुवे मदिनोडु’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। उन्हें तेलुगु फिल्मों ‘मायाबाजार’ और ‘गुंडम्मा कथा’ के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले।
अक्किनेनी नागेश्वर राव
अक्किनेनी नागेश्वर राव तेलुगु सिनेमा के एक अभिनेता और फिल्म निर्माता थे। उनका करियर सात दशकों तक रहा। उन्हें 1990 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें 1968 में पद्म श्री, 1988 में पद्म भूषण और 2011 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। राव को उनकी फिल्मों सुदिगुंडालु, मारपुरानी मनीषी, आत्मा बंधुवुलु और सीतारमय्या गारी मनावरलु के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिले। 1988 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
राजकुमार
कन्नड़ सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता और गायक राजकुमार को 1995 में दादा साहब पुरस्कार और 1983 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 2011 में, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की।
शिवाजी गणेशन
शिवाजी गणेशन की बात करें तो वह तमिल सिनेमा के एक अभिनेता और फिल्म निर्माता थे। सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 1996 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1966 में पद्मश्री और 1984 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
अदूर गोपालकृष्णन
अदूर गोपालकृष्णन एक मलयालम फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं। उन्हें सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2004 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें सत्रह बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
डी रामानायडू
वहीं डी रामानायडू तेलुगु सिनेमा के एक फिल्म निर्देशक थे। उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2009 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
के बालचंदर
के बालचंदर तमिल सिनेमा के एक अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थे। उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2010 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें 1987 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उनके नाम कुल आठ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हैं और ‘एक दूजे’ के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
के विश्वनाथ
के विश्वनाथ की बात करें तो वह तेलुगु सिनेमा के निर्देशक, पटकथा लेखक, अभिनेता और गीतकार थे। उन्हें 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें फिल्म शंकरभरणम के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।
रजनीकांत
लिस्ट में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत का नाम भी शुमार है। थलाइवा को तमिल सिनेमा के अभिनेता माने जाते हैं। उन्हें 2019 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और मलयालम सिनेमा में भी काम किया है। भारत सरकार ने उन्हें 2000 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उन्हें सात राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और एक फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है।
ये भी पढ़ेंः
मोहनलाल को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, सुपरस्टार को इस दिन किया जाएगा सम्मानित
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited